Bigg Boss 19: पहले फाइनलिस्ट गौरव खन्ना को मिलेगी ढाई करोड़ से अधिक रकम, सबसे ज्यादा होगी कमाई
Highest Paid Contestant: गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। हर हफ्ते 17.5 लाख रुपये फीस ले रहे गौरव की 15 हफ्तों की कुल कमाई 2.62 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी।
- Written By: अनिल सिंह
गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के पहले फाइनलिस्ट, शो के बाद मिलेगी 2.62 करोड़ रुपये से अधिक की रकम
Gaurav Khanna Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और इसी बीच अभिनेता गौरव खन्ना शो के पहले कंफर्म फाइनलिस्ट बन गए हैं। ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क जीतकर उन्होंने सीधे 15वें हफ्ते में अपनी जगह पक्की कर ली है, यानी अब उनकी सीधी एंट्री ग्रैंड फिनाले में हो गई है। कुनिका सदानंद के बेघर होने के बाद घर में बचे 8 सदस्यों में से, गौरव खन्ना को छोड़कर बाकी सभी सदस्य इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं।
‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होना है, और पहले फाइनलिस्ट बनने के साथ ही गौरव खन्ना अब इस सीजन के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट बनने जा रहे हैं।
ढाई करोड़ से अधिक होगी कुल कमाई
गौरव खन्ना ने ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर मालती चाहर, अशनूर कौर, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, शहबाज, अमल मलिक और प्रणित मोरे जैसे सदस्यों को हराकर सबको हैरान कर दिया। ‘टिकट टू फिनाले’ जीतने के बाद उन्हें घर का आखिरी एक्टिंग कैप्टन भी बना दिया गया है, जिससे वह सीधे फिनाले वीक में पहुंच गए और नॉमिनेशन से भी सुरक्षित हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Karan Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह
अपने ही गांव से शुरू हुई Pawan Singh की बायोपिक की शूटिंग, बड़े पर्दे पर दिखेगा संघर्ष से सफलता तक का सफर
वाशु भगनानी और डेविड धवन के कानूनी विवाद के बीच फराह खान ने ली चुटकी, Varun Dhawan ने भी दिया मजेदार जवाब
ये भी पढ़ें- ‘तेरे इश्क में’ कास्ट फीस लीक: धनुष को मिली कृति सेनन के मुकाबले तिगुनी रकम
गौरव खन्ना इस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। ‘स्क्रीन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें बिग बॉस के घर में रहने के लिए हर हफ्ते 17.5 लाख रुपये मिल रहे हैं। उनकी फीस दूसरे महंगे कंटेस्टेंट अमल मलिक (8.75 लाख प्रति सप्ताह) से भी दोगुनी है।
इस हिसाब से, फिनाले तक शो में 15 हफ्ते पूरे करने के कारण गौरव खन्ना की कुल कमाई 2.625 करोड़ रुपये हो जाएगी, जो इस सीजन में किसी भी कंटेस्टेंट द्वारा की गई सबसे मोटी कमाई होगी।
टिकट टू फिनाले जीतते ही दोस्तों में झगड़ा
‘बिग बॉस 19‘ में हाल ही में हुए ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में गौरव के साथ अशनूर, प्रणित और फरहाना कंटेंडर थे। जैसे ही गौरव ने यह टिकट जीता, उनके करीबी दोस्त रहे अशनूर और प्रणित उनके खिलाफ हो गए। मेकर्स ने इस ड्रामे का प्रोमो भी रिलीज किया है। देखना होगा कि फिनाले वीक तक पहुँचने की इस होड़ में बाकी कंटेस्टेंट्स की दोस्ती कायम रह पाती है या सबके असली रंग बाहर आ जाते हैं।
