-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Loses Captaincy In One Hour Shahbaz Badesha New Captain
Bigg Boss 19 में बड़ा ट्विस्ट, सिर्फ 1 घंटे में छिन गई गौरव खन्ना की कैप्टेंसी, जानें कैसे पलटा गेम?
- Written By: स्नेहा मौर्या
Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला। गौरव खन्ना घर के कप्तान बने, लेकिन सिर्फ एक घंटे में उनकी कैप्टेंसी छिन गई और फिर शहबाज बदेशा नए बॉस बने।

गौरव खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bigg Boss 19 Captaincy Task Twists: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ड्रामा दिन-ब-दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते के एपिसोड्स में जहां वीकेंड के वॉर ने दर्शकों को शॉक दिया, वहीं अब आने वाले दिनों में शो में एक ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलेगा जो सबको हैरान कर देगा।
पिछले एपिसोड में सलमान खान ने तान्या मित्तल की पोल खोलकर घर के माहौल को हिला दिया था। वहीं अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के घर से बाहर जाने के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव और रणनीतियां और भी तीव्र हो गई हैं। लेकिन अब कैप्टेंसी टास्क ने सबकुछ बदलकर रख दिया है।
गौरव खन्ना बने घर के नए कैप्टन
जानकारी के मुताबिक, इस हफ्ते घर में हुए कैप्टेंसी टास्क के बाद गौरव खन्ना को नया कैप्टन चुना गया। घरवालों ने शुरुआत में उनके फैसलों पर भरोसा भी जताया, लेकिन जल्द ही हालात पूरी तरह पलट गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस ने गौरव को एपीपी रूम में बुलाकर एक अहम फैसला लेने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
उन्हें दो विकल्प दिए गए पहला, वे खुद कैप्टन बन सकते हैं लेकिन इसके बदले पूरे घरवालों को नॉमिनेशन लिस्ट में डालना होगा और सिर्फ 30% राशन सुरक्षित रहेगा। दूसरा, वे अपनी कप्तानी छोड़कर शहबाज बदेशा को कैप्टन बना सकते हैं और घर के सभी सदस्यों के लिए 100% राशन और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
गौरव ने बिना देर किए पहला विकल्प चुना और अपनी कप्तानी बनाए रखने का फैसला किया। हालांकि, उनका यह निर्णय घरवालों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सभी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें स्वार्थी बताते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
मगर एक घंटे में छिन गई उनकी कैप्टेंसी
अब खबरें हैं कि घरवालों की नाराजगी और बढ़ते विरोध के चलते गौरव खन्ना को महज एक घंटे के अंदर ही कप्तानी से हटाया जा सकता है। बिग बॉस इस फैसले पर अपनी अगली चाल चलने वाले हैं, जिससे गेम का रुख पूरी तरह बदल जाएगा। साथ ही इसके बाद घर में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है।
ये भी पढ़ें- ‘कल्कि संभल ग्रामस्य’, दंगों से लेकर ‘कल्कि धाम’ विवाद तक का होगा खुलासा
कई सदस्य नए गठबंधन बना रहे हैं और आगे की रणनीतियां तय कर रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, शहबाज बदेशा को नया कैप्टन घोषित किया जा सकता है। फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि गौरव की कप्तानी के इस एक घंटे के सफर के बाद बिग बॉस 19 का खेल किस दिशा में जाता है।
Bigg boss 19 gaurav khanna loses captaincy in one hour shahbaz badesha new captain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













