फ्लाइट रद्द, एयरपोर्ट बंद और डर का माहौल, ईशा गुप्ता ने सुनाई दुबई से वापसी की कहानी
Esha Gupta Safe Return: ईशा गुप्ता दुबई में मिसाइल हमलों के बीच फंस गई थीं, लेकिन अब सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने यूएई प्रशासन की सराहना की और बताया कि संकट में यात्रियों की पूरी मदद की गई।
- Written By: सोनाली झा
ईशा गुप्ता (फोटो-सोशल मीडिया)
Esha Gupta Return To India: दुबई में हाल ही में हुए मिसाइल हमलों के बीच फंसीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता अब सुरक्षित भारत लौट आई हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी सुरक्षित वापसी की जानकारी दी और वहां के भयावह हालातों का आंखों देखा हाल बयां किया। ईशा ने बताया कि यह पूरी स्थिति 28 फरवरी को शुरू हुई, जब वह अबू धाबी एयरपोर्ट पर मौजूद थीं।
ईशा ने आगे बताया कि दोपहर करीब 1 बजे अचानक एयरपोर्ट बंद कर दिया गया और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिसाइल हमलों की खबरें फैलते ही यात्रियों में डर और अनिश्चितता बढ़ गई। लोग अपने परिवारों को फोन कर हालात बता रहे थे और एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे। उस समय किसी को नहीं पता था कि अगला पल क्या लेकर आएगा। हालांकि, इस तनावपूर्ण माहौल में भी यात्रियों के बीच एकजुटता देखने को मिली।
यूएई प्रशासन की तत्परता
अभिनेत्री ने यूएई सरकार और एयरपोर्ट स्टाफ की जमकर तारीफ की। उनके मुताबिक, सुरक्षा कर्मी तुरंत सक्रिय हो गए और शांतिपूर्वक स्थिति संभालने लगे। चेक-इन न हो पाने की वजह से ईशा को होटल लौटना पड़ा। बाद में पता चला कि एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को खाने के लिए पैसे दिए गए और कुछ घंटों के भीतर उन्हें अबू धाबी के अलग-अलग होटलों में ठहराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नाबालिगों को शराब परोसने पर भड़कीं Isha Koppikar, पब-प्रशासन पर उठाए सवाल
कभी करते थे नौकरी, आज हैं करोड़ों दिलों की धड़कन, बैंक अधिकारी से Shivaji Satam कैसे बने ‘एसीपी प्रद्युम्न’?
ट्रंप का बड़ा खुलासा: इजरायल ने मुझे ईरान के खिलाफ नहीं उकसाया, परमाणु हथियारों पर दी सीधी चेतावनी
लेबनान में सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसा इजरायल, बफर जोन बनाने में जुटा IDF, नेतन्याहू का ऐलान नहीं छोड़ेंग जमीन
डर के बीच अनुशासन और सहयोग
रात करीब 9 बजे बसों के जरिए लोगों को शहर और आइलैंड के होटलों में भेजा गया। सरकार ने मीडिया में खबर आने से पहले ही होटलों को निर्देश दे दिए थे कि फंसे यात्रियों के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की जाए। ईशा ने बताया कि होटल लॉबी लोगों से भरी थी, लेकिन कोई अफरा-तफरी नहीं थी। सुरक्षा टीम लगातार भरोसा दिलाती रही और इंटीरियर मिनिस्ट्री की ओर से फोन पर अलर्ट और नोटिफिकेशन मिलते रहे। एयरलाइंस ने भी रीबुकिंग और रिफंड के मैसेज भेजे।
यूएई प्रशासन-भारत सरकार का कहा धन्यवाद
ईशा गुप्ता ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने दिखाया कि किसी देश की असली ताकत संकट के समय उसके फैसलों और अनुशासन में नजर आती है। पोस्ट के अंत में ईशा गुप्ता ने यूएई प्रशासन, होटल स्टाफ और भारत सरकार का धन्यवाद किया, जिन्होंने मुश्किल घड़ी में सहयोग और भरोसा दिया। अब वह सुरक्षित घर लौट चुकी हैं और इस अनुभव को जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण पल बता रही हैं।
