बचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
Karan Johar Holi: करण जौहर ने 2018 में शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में खुलासा किया कि बचपन में अमिताभ बच्चन के घर हुई होली पार्टी में अभिषेक बच्चन द्वारा पूल में फेंके जाने से वे डर गए थे।
- Written By: सोनाली झा
करण जौहर और अभिषेक बच्चन (फोटो-सोशल मीडिया)
Karan Johar Amitabh Bachchan Holi Party Story: बॉलीवुड में होली का जश्न हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। रंग, गुलाल और भांग का मजा सभी को भाता है, लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो होली से दूरी बनाकर रखते हैं। इनमें शामिल हैं फिल्ममेकर करण जौहर। करण जौहर ने खुद एक टीवी शो में बताया कि क्यों उन्होंने होली से हमेशा तौबा कर ली।
करण जौहर ने साल 2018 में टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में बताया कि उन्हें होली से नफरत क्यों हो गई। उनका यह अनुभव अमिताभ बच्चन के घर हुई एक होली पार्टी से जुड़ा है। जब करण जौहर केवल 10 साल के थे, उनके पिता हीरू जौहर के साथ वे बिग बी के घर पहुंचे थे। करण जौहर ने बताया कि वे बचपन से ही रंग-गुलाल के खेल में हिस्सा नहीं लेते थे। लेकिन अमिताभ के घर पहुंचते ही अभिषेक बच्चन ने उन्हें पूल में फेंक दिया और रंग भी लगा दिया। इस अप्रत्याशित घटना ने छोटे करण जौहर को पूरी तरह डराकर रख दिया।
इस वजह से करण जौहर नहीं खेलते होली
अभिषेक बच्चन के वजह से करण जौहर ने होली खेलना ही बंद कर दिया। अमिताभ बच्चन की होली पार्टी को बॉलीवुड की सबसे यादगार होलियों में से एक माना जाता है। इस पार्टी में परिवार और दोस्त मिलकर खूब रंग-गुलाल, ठंडाई और भांग के साथ जश्न मनाते थे। घर पर आने वाले हर मेहमान को रंगों के पानी वाले टब में डालकर स्वागत किया जाता था। इसके अलावा नाच-गाने और मनोरंजन का पूरा इंतजाम होता था।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
‘द ओडिसी’ ने भारत में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे वीकेंड में भी जारी है धमाकेदार कमाई
शादी से पहले मां बनने की बात पर छलके आम्रपाली दुबे के आंसू, ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
वीकेंड पर ‘जन नायकन’ ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में 83 करोड़ के पार पहुंची विजय की आखिरी फिल्म
करण जौहर का होली किस्सा
करण जौहर के लिए यह अनुभव इतना डरावना रहा कि उन्होंने फिर कभी होली में हिस्सा नहीं लिया। करण जौहर ने शो में हंसते हुए कहा कि यह घटना उनके मन में हमेशा के लिए बस गई और तब से होली उनके लिए केवल याद बनकर रह गई। बॉलीवुड में होली की धूम बहुत है, लेकिन करण जौहर की कहानी दर्शाती है कि हर जश्न का अनुभव सभी के लिए समान नहीं होता। करण जौहर के लिए यह रंगीन त्योहार अब केवल बचपन की एक मजेदार लेकिन डरावनी याद बनकर रह गया है।
