-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Reveals About Sushant Singh Rajput Death Says I Didnt Even Go To The Funeral
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोलीं अंकिता लोखंडे, कहा- ‘उनका इस दुनिया में न होना बहुत बुरा एहसास!’
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: जब से अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट बनी हैं तब से वह आए दिन सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती रहती हैं। पहले एक्ट्रेस ने उनसे अपनी डेटिंग को लेकर बात की, फिर ब्रेकअप के बारे में बताया। अब उनकी मौत को लेकर अंकिता ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस उनके अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं। आखिर क्या वजह रही होगी कि ऐसे वक्त में भी एक्ट्रेस उन्हें आखिरी बार देखने तक नहीं गईं। आइए जानते हैं…
हाल ही में अंकिता शो में मुनव्वर फारूकी से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती नजर आईं। अंकिता मुनव्वर से कहती है कि, ‘दिल टूटने पर उसकी कविता उन्हें पुराने दिनों की यादें ताजा करवा देती है।’ वह कहती हैं कि, ‘ऐसी बातें मत कहो, ये अंदर तक बुरा असर करती हैं। लेकिन आपने जो कहा वह मुझे बहुत पसंद आया।’ इसके बाद अंकिता सुशांत की फिल्म एमएस धोनी का गाना, ‘कौन तुझे’ गाना शुरू कर देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sanchita Ugale Case: संचिता उगले की मौत पर नया खुलासा, ‘मुझे डरावने सपने आते हैं’, वायरल चैट से मची सनसनी
Sanchita Ugale Death Mystery: भाई के दावे ने बढ़ाया सस्पेंस, 14 जून और Sushant Singh Rajput से जोड़ा कनेक्शन
Sushant Singh Rajput केस पर फिर होगी बहस? ‘Sorry Babu’ का पहला पोस्टर आउट
जुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
सुशांत को याद करते अंकिता मुनव्वर से कहती हैं कि, बहुत अच्छा इंसान था वो। मैं ऐसे बोलती हूं ना कभी, था… तो मुझे बहुत अजीब लगता है। मतलब अभी तो ठीक है सब नॉर्मल हो गया है। सुशांत विक्की का भी दोस्त था, अब नहीं रहा इस दुनिया में तो ये बहुत ही बुरा एहसास लगता है।’
इसके बाद मुनव्वर अंकिता से सुशांत की मौत के बारे में पूछते हैं। अंकिता कहती हैं, ‘मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहती लेकिन ऐसा भी नहीं है कि मैं आपको ये बताना नहीं चाहती।’ मुनव्वर आगे कहते हैं, ‘लोगों के अलग-अलग वर्जन होते हैं, लेकिन उन लोगों में से आप बिल्कुल सही को जानते हैं।’ इसके बाद अंकिता ने खुलासा किया कि वह सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं। अंकिता ने कहा, ‘मैं उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं गई। दरअसल मैं नहीं जा सकी, मुझे लगा कि मैं उन्हें ऐसे नहीं देख पाऊंगी।’
अंकिता ने आगे बताया, ‘विक्की ने कहा कि तू जा कर आ। मैंने कहा नहीं, मैं कैसे देख सकती हूं? मैंने वो एक्सपीरियंस ही नहीं किया था कभी लाइफ में। मैंने पहली बार अपने पापा को देखा मुन्ना ऐसे, मुझे पता है किसी का जाना क्या होता है! मैं पापा को बार-बार बिग बॉस के बारे में बोलती थी। ये सारी चीजें हिट करती हैं।
Bigg boss 17 ankita lokhande reveals about sushant singh rajput death says i didnt even go to the funeral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
किसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMEXCLUSIVE: मनगवां विधायक के पत्र पर बवाल! ईदगाह और मीनार को बताया अवैध निर्माण, जानें क्यों भड़की कांग्रेस
Jul 29, 2026 | 02:40 PMगोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
Jul 29, 2026 | 02:40 PMCM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
Jul 29, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














