

Sanchita Ugale Case WhatsApp Chat: ग्लेमर और चकाचौंध से भरी दुनिया के पीछे छिपे अंधेरे अक्सर सबको को हैरान कर देते हैं। पर्दे पर हमेशा मुस्कुराने वाले कलाकार अंदर से किस तरह टूटे होते हैं, इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल होता है। एंटरटेंमेंट जगत से हाल ही में आई एक दुखद खबर ने एक बार फिर सबको झकझोर कर रख दिया है।
एक उभरती हुई एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जांच में जहां इसे एक आम हादसा या तनाव का केस माना जा रहा था, वहीं अब कुछ ऐसे सबूत सामने आए हैं जिन्होंने इस पूरी घटना को एक नया और बेहद पेचीदा मोड़ दे दिया है।
संचिता उगले सुसाइड मामले में सबसे बड़ा खुलासा उनकी कथित वॉट्सऐप चैट से हुआ है, जो उन्होंने अपनी मौत से कुछ समय पहले अपनी साइकोलॉजिस्ट के साथ की थी। इस बातचीत का कुछ हिस्से बताते हैं कि वह पिछले कुछ महीनों से एक बेहद डरावने मानसिक दौर से गुजर रही थीं। पुलिस अधिकारियों की जांच में हाथ लगी इस चैट में संचिता ने लिखा था कि 'उन्हें रातों को बहुत ही डरावने और विचलित करने वाले सपने आते हैं। वह अंदर से इस कदर घबरा चुकी थीं कि उन्हें लगने लगा था कि उनके दिमाग में कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ी चल रही है। इस गहरे तनाव के कारण उनका अपने काम से भी ध्यान पूरी तरह से भटक चुका था।'
संचिता उगले की रहस्यमयी मौत की घटना के बीच अब उनकी एक करीबी दोस्त इंद्राक्षी ने मीडिया के सामने आकर कई ऐसा खुलासा किया कि जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। इंद्राक्षी के अनुसार संचिता पिछले कुछ समय से किसी के साथ बेहद करीबी रिश्ते में थीं और मुमकिन है कि वह उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रही थीं।' अपनी सहेली संचिता की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले करीब दो-ढाई महीनों से संचिता अपने एक्स-लवर की अजीबोगरीब हरकतों की वजह से बहुत ज्यादा मानसिक तनाव झेल रही थीं। इस मुश्किल परिस्थिति में उनके टीवी सीरियल के प्रोडक्शन हाउस ने भी उनका साथ देने की हरसंभव कोशिश की थी।'
संचिता उगले सुसाइड केस में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब इंद्राक्षी ने संचिता के साथ काम करने वाले को-एक्टर उज्ज्वल पर सीधे तौर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया कि संचिता किसी आम डिप्रेशन या सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से परेशान थीं। इंद्राक्षी का स्पष्ट कहना है कि संचिता ने वह टीवी शो केवल इसलिए बीच में छोड़ा था क्योंकि उज्ज्वल के बर्ताव और उनके द्वारा दिए जा रहे मैंटली टॉर्चर के कारण संचिता की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी थी। इसके साथ ही इस विवाद में पैसों के लेन-देन का एक गंभीर मामला भी जुड़ गया है।
संचिता उगले सुसाइड केस की जड़ में कहीं न कहीं पैसों का विवाद भी मुख्य कारण बनकर उभर रहा है। संचिता की सहेली इंद्राक्षी ने कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिनके जरिए उन्होंने दावा किया है कि सह-कलाकार उज्ज्वल ने संचिता से एक मोटी रकम उधार के तौर पर ली थी। जब संचिता उगले की आर्थिक हालत बदली और उन्होंने अपनी दी हुई रकम वापस मांगनी शुरू की, तो उज्ज्वल का बर्ताव पूरी तरह बदल गया और वह बुरी तरह भड़क गया। पैसे लौटाने के बजाय संचिता को लगातार परेशान किया जाने लगा।
दिवंगत संचिता उगले के कजिन भाई आकाश उगले का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आकाश ने अपनी बहन के सोशल मीडिया अकाउंट का हवाला देते हुए दावा किया कि संचिता ने अपनी मृत्यु से ठीक पहले एक वीडियो रील शेयर की थी। इस रील में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कुछ झलकियां थीं।