देश के बेहद फेमस संस्थान में एडमिशन लेने के बाद भी सुशांत ने अपनी कलात्मक अभिरुचि को मरने नहीं दिया। जब सुशांत का रुझान डांस की तरफ बढ़ा, तो उन्होंने शामक डावर की क्लास में एंट्री ली और बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करते हुए बॉलीवुड का टॉप सितारा बनने का ख्वाब देखा, जिसे उन्होंने अपनी लगन से पूरा भी किया।