-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhumi Pednekar Reacted On Hema Committee Reportand Says I Am Scared
‘हेमा कमेटी रिपोर्ट’ पर Bhumi Pednekar ने दी प्रतिक्रिया, महिलाओं के वेतन को लेकर कही ये बात
- Written By: स्नेहा मौर्या
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने ‘हेमा कमेटी रिपोर्ट' पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न पर खुलकर बात की और कहा है कि 'मैं एक महिला होने के नाते इससे डर गई हूं।'

भूमि पेडनेकर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी रिलीज हुई फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर रही है। इसी बीच भूमि ने मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न और यौन शोषण को उजागर करने वाली हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर खुलकर बात की है। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते मैं इससे भयभीत हूं।
भूमि पेडनेकर बातचीत के दौरान कहा कि पिछले साल अगस्त में जारी की गई रिपोर्ट के निष्कर्ष, जो शायद भारत में किसी भी फिल्म उद्योग के लिए पहली घटना थी, जो दिल दहला देने वाले और डरावने थे। पेडेनकर ने कहा, ”यह भारतीय फिल्म उद्योग का एक हिस्सा है जहां उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया, दिल दहला देने वाले भयानक विवरण सामने आए। भारत में आज एक महिला के तौर पर मैं खौफजदा हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि मुझे डर लगता है जब मेरी छोटी चचेरी बहन (जो मुंबई में मेरे साथ रहती है) कॉलेज जाती है और जब वह रात 11 बजे तक घर नहीं आती तो मैं घबरा जाती हूं। अभिनेत्री ने कहा कि समस्या तब होती है जब पहले पेज की खबरें केवल महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के बारे में होती हैं। यह एक बार की बात नहीं है, यह एक नियमित होता है।
सम्बंधित ख़बरें
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना जहर जैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में भूमि पेडनेकर ने क्यों कही यह बड़ी बात?
Bombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख
देश में कुछ भी होता है तो एक्टर्स नहीं बोलते, लेकिन मैं वैसी नहीं हूं; भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड को दिखाया आईना
Exclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
साल 2017 में अभिनेता दिलीप द्वारा एक अभिनेत्री पर हमला करने के मामले के बाद केरल सरकार ने यौन उत्पीड़न और लैंगिक असमानता के मुद्दों का अध्ययन करने के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति की 233 पृष्ठ की रिपोर्ट ने मलयालम फिल्म उद्योग में महिला कलाकारों द्वारा सामना किये जाने वाले शोषण के विभिन्न स्तरों को उजागर किया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हिंदी फिल्म उद्योग में ‘कास्टिंग काउच’ के बारे में पूछे गए एक सवाल पर, 35 वर्षीय अभिनेत्री – जिन्होंने पहले यशराज फिल्म्स में सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में काम किया था – ने कहा कि हालांकि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इसका सामना नहीं किया है, लेकिन उन्होंने उद्योग के भीतर ऐसी घटनाओं की व्यापक प्रकृति को स्वीकार किया। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम पैसा मिलने पर भी बात की और कहा कि यह वैश्विक स्तर पर सभी उद्योगों में होता है।
(इनपुट एजेंसी के साथ)
Bhumi pednekar reacted on hema committee reportand says i am scared
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Jul 09, 2026 | 03:33 PM1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
Jul 09, 2026 | 03:32 PMनासिक जिले के मालेगांव, पेठ और दिंडोरी में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, तीन बाइक सवार युवकों की गई जान
Jul 09, 2026 | 03:28 PMदमोह: 141 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का कटा वेतन, सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं लगाने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
Jul 09, 2026 | 03:28 PMसांगली में FDA का बड़ा एक्शन, 4 होटलों के लाइसेंस सस्पेंड; तुकाराम मुंढे की एंट्री से मचा हड़कंप
Jul 09, 2026 | 03:26 PMपुणे ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी: टनल नेटवर्क, इनर रिंग रोड और HCMTR के लिए बनी हाई लेवल कमेटी
Jul 09, 2026 | 03:23 PMबुनियादी विकास के नाम पर लापरवाही! रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की अतिरिक्त जमीन, 3 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
Jul 09, 2026 | 03:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














