Bhool Bhulaiyaa 3 Tripti Dimri With Rumoured Boyfriend Sam Merchant Bike Ride Video Went Viral
तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का चालान कटने की दुआ मांग रहे हैं लोग, वायरल हुआ वीडियो
रविवार की शाम तृप्ति डिमरी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ सैर सपाटे पर निकलीं, लेकिन उनके बॉयफ्रेंड का बाइक राइडिंग का अंदाज तृप्ति के फैंस को कम पसंद आया दरअसल वह बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे।
मुंबई: तृप्ति डिमरी रविवार शाम को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ बाइक राइड पर निकलीं, तृप्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल वीडियो के वायरल होने का एक कारण यह भी था कि सैम मर्चेंट इस वीडियो में बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी के फैंस को उनके सुरक्षा के चिंता होने लगी। कुछ शरारती यूजर्स ने तो यह दुआ भी मांग ली कि सैम मर्चेंट का चालान कट जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जायेंगे।
विरल भायानी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर तृप्ति डिमरी का सैम के साथ वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं, तृप्ति डिमरी रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ दिखाई दे रही हैं। सैम मर्चेंट बाइक चला रहे हैं, पीछे तृप्ति डिमरी बैठी हुई हैं। तृप्ति व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आ रही हैं, तृप्ति डिमरी ने अपने चेहरे पर काले रंग का मास्क पहन रखा है। वहीं से मर्चेंट बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। तृप्ति डिमरी के फैंस को उनके बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर सैम मर्चेंट और तृप्ति डिमरी के इस वीडियो पर लोग किस तरह का कमेंट दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है, भाभी 2 को बिना हेलमेट घूमा रहे हैं चालान होना चाहिए इनका, तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा खराब लगता है जब पढ़े-लिखे लोग बिना हेलमेट के घूमते हैं। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि बॉयफ्रेंड को एनिमल फिल्म दिखाई जानी चाहिए। तृप्ति डिमरी के काम की अगर बात करें तो वह इस समय ‘भूल भुलैया 3’ फिल्म की सफलता का जश्न मना रही हैं। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई हैं। कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के अलावा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई। फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन कर रही है।
Bhool bhulaiyaa 3 tripti dimri with rumoured boyfriend sam merchant bike ride video went viral