- Hindi News »
- Entertainment »
- Shreyas Talpade Praised Kangana Ranaut In Emergency As Indira Gandhi
श्रेयस तलपड़े ने बताया एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर कैसी हैं कंगना रनौत, शेयर किया अनुभव
श्रेयस तलपड़े और कंगना रनौत 'इमरजेंसी' फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। श्रेयस तलपड़े ने पर्दे पर अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है, तो वहीं फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: पर्दे के अटल बिहारी वाजपेयी ने स्क्रीन की इंदिरा गांधी की तारीफ की है। असल राजनीति में ऐसा मौका कम ही देखने को मिला, जब इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी दोनों ने एक दूसरे की तारीफ की हो लेकिन रियल लाइफ में श्रेयस तलपड़े ने कंगना रनौत की तारीफ की है और बताया है कि उनके साथ काम करने का श्रेयस तलपड़े का अनुभव कैसा रहा। इतना ही नहीं श्रेयस तलपड़े ने यह भी बताया है कि कंगना रनौत के भीतर एक एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर क्या-क्या खूबियां हैं।
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी थी। दरअसल इस फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर यह दावा किया गया था कि यह एक समुदाय को भड़काने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। आखिरकार फिल्म को सर्टिफिकेट मिल गया है और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं कंगना रनौत इंदिरा गांधी के किरदार में।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड जीतने के बाद यूपी में हुई थी आलोचना
सम्बंधित ख़बरें
‘क्वीन 2’ से धमाकेदार वापसी करेंगी कंगना रनौत, नए अंदाज में दिखेगी आत्म-खोज की कहानी, फैंस हुए एक्साइटेड
’12 साल के अंदर ही नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंका’, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कंगना रनौत ने कही बड़ी बात
‘इंप्रेस करने के चक्कर में मत पड़ो…’, कंगना रनौत का सीधा संदेश, फैंस को दिया लाइफ मंत्र
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
श्रेयस तलपड़े ने ताजा इंटरव्यू में कंगना रनौत के साथ काम करने के अपने अनुभव को बेहतरीन अनुभव बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कंगना न सिर्फ एक अच्छी एक्टर हैं बल्कि वह अच्छी डायरेक्टर भी हैं उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला है और वह आगे भी उनके साथ काम करना चाहते हैं।
इस दौरान श्रेयस तलपड़े ने यह भी बताया कि जिस तरह से उन्होंने कई अवार्ड जीते हैं, वह उनके टैलेंट और उनके काम के प्रति जज्बे को दर्शाता है। इतना ही नहीं तलपड़े नहीं यह भी कहा कि इंदिरा गांधी के रोल के लिए वह बिल्कुल परफेक्ट थी और शायद ही उनसे बेहतर इस रोल में कोई और किरदार को निभा पाता। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि श्रेयस तलपड़े कंगना रनौत की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। इमरजेंसी फिल्म 1975 से 77 के दौरान लगे आपातकाल के ऊपर आधारित है। जब आम जनता और प्रेस का अधिकार छीन लिया गया था। इस फिल्म में मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, अनुपम खेर, सतीश कौशिक जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Shreyas talpade praised kangana ranaut in emergency as indira gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bengal Election: बंगाल में फिर ममता सरकार! ताजा सर्वे ने बढ़ाई BJP की टेंशन, यहां देखें सीटों का आंकड़ा
Apr 06, 2026 | 07:36 PMKKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में केकेआर को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
Apr 06, 2026 | 07:35 PMगुजरात में 11,000 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती, TET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Apr 06, 2026 | 07:24 PMCM योगी ने किया बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता; शुरू होगी कैशलेस सुविधा
Apr 06, 2026 | 07:23 PMAI के दौर में बदल रही नौकरियां, 86% भारतीय कर्मचारी झेल रहे बदलाव- फिर भी सबसे आगे अपस्किलिंग में
Apr 06, 2026 | 07:09 PMLIVEKKR vs PBKS Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी हुई शुरू, कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन मैदान पर
Apr 06, 2026 | 06:59 PMDinesh Karthik ने इस खिलाड़ी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- लंबे समय तक भारतीय टीम ने नहीं रख सकेंगे बाहर
Apr 06, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














