-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Comments Unpublished Book Says Either Penguin Is Lying Or Naravane Is Lying
नरवणे झूठे या पेंगुइन! ‘अनपब्लिश्ड बुक’ पर राहुल गांधी ने का बयान, दो साल पुराने ट्वीट का दिया हवाला
- Written By: अक्षय साहू
MM Naravane Book Leak Controversy: राहुल गांधी ने कहा कि या तो पूर्व आर्मी चीफ नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन प्रकाशन, जबकि वह नरवणे पर भरोसा करते हैं और किताब अमेजन पर उपलब्ध है।

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi on Naravane Book Controversy: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम एम नरवणे की किताब को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि या तो प्रकाशक पेंगुइन झूठ बोल रहा है, या फिर जनरल नरवणे खुद झूठी जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह अपने आर्मी चीफ पर पूरा भरोसा करते हैं और उनके बारे में कोई गलत विचार नहीं रखते।
राहुल गांधी ने अपने बयान में पूर्व आर्मी चीफ के एक पोस्ट का उल्लेख किया, जिसमें नरवणे ने एक्स पर 2023 में लिखा था, “हैलो दोस्तों, मेरी किताब अब उपलब्ध है, लिंक फॉलो करें, पढ़कर मजे लीजिए।” इस पोस्ट को लेकर राहुल ने कहा कि असल मुद्दा यह है कि या तो जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं, या फिर पेंगुइन प्रकाशन झूठी जानकारी दे रहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अब यह तय करना है कि इनमें से कौन सही है, क्योंकि दोनों में से कोई एक सच नहीं बोल सकता।
पेंगुइन रैंडम हाउस के दावे पर क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के दावे का विरोध किया, जिसमें कहा गया था कि जनरल नरवणे की किताब प्रकाशित नहीं हुई है। जबकि किताब अमेजन पर उपलब्ध है, और खुद नरवणे ने इसकी जानकारी 2023 में एक पोस्ट के जरिए दी थी। राहुल गांधी ने कहा, “मैं पूर्व आर्मी चीफ पर पेंगुइन से ज्यादा भरोसा करता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
#WATCH दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की अनपब्लिश्ड किताब के कथित सर्कुलेशन की जांच के लिए FIR फाइल करने पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “मनोज मुकुंद नरवणे का एक ट्वीट है जिसमें लिखा है -“बस मेरी किताब के लिंक को फॉलो करें”। मैं… pic.twitter.com/NRJwsMiX3L — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2026
जनरल एम एम नरवणे की किताब “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी” में कुछ ऐसे विचार हैं, जो सरकार और प्रधानमंत्री के लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि इस किताब के कंटेंट से राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर नई बहस हो सकती है।
यह भी पढ़ें: ट्रेड डील या अमेरिका के आगे समर्पण? पी चिदंबरम का बड़ा दावा- ‘यह समझौता भारत की जीत नहीं, बड़ी हार है’
विवाद पर पब्लिकेशन का बयान
इस बीच, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने अपनी सफाई दी, जिसमें कहा गया कि न तो किताब प्रकाशित हुई है और न ही इसका कोई डिजिटल या प्रिंट वितरण किया गया है। पेंगुइन का यह बयान दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल एफआईआर के बाद आया था। गौरतलब है कि जनरल नरवणे 2019 से 2022 तक भारत के सेनाप्रमुख रहे और उन्होंने गलवान घाटी में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था।
Rahul gandhi comments unpublished book says either penguin is lying or naravane is lying
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:38 PMमुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Jul 01, 2026 | 10:38 PMAtiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PMNEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
Jul 01, 2026 | 10:28 PMKriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Jul 01, 2026 | 10:17 PMराम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Jul 01, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














