पेट्रोल के खर्च से छुटकारा, 2026 की ये CNG कारें माइलेज में तोड़ देंगी रिकॉर्ड

Best CNG Cars In India: पेट्रोल के रोज़-रोज़ बढ़ते दामों से परेशान हैं और ऐसी कार की तलाश में हैं जो चलाने में सस्ती हो और जेब पर भारी न पड़े, तो यह खबर आपके बहुत काम की है।
Get rid of petrol costs, these CNG cars of 2026 will break records in mileage
Maruti Wagon R (Source. Maruti)
Updated on

CNG Cars Mileage: अगर आप पेट्रोल के रोज़-रोज़ बढ़ते दामों से परेशान हैं और ऐसी कार की तलाश में हैं जो चलाने में सस्ती हो और जेब पर भारी न पड़े, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। भारतीय बाजार में CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। वजह साफ है कम ईंधन खर्च, शानदार माइलेज और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प। साल 2026 में कुछ ऐसी CNG कारें मौजूद हैं, जिनका माइलेज जानकर आम आदमी सच में हैरान रह जाएगा।

मारुति सुजुकी सेलेरियो: माइलेज का बादशाह

मारुति सुजुकी सेलेरियो इस समय भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कार मानी जा रही है। जिन लोगों का रोज़ाना आना-जाना ज्यादा होता है, उनके लिए यह कार किसी वरदान से कम नहीं। इसका इंजन स्मूथ परफॉर्मेंस देता है और हल्के वजन के कारण यह करीब 34.43 km/kg तक का माइलेज निकाल लेती है। कम खर्च में ज्यादा चलने वाली कार चाहने वालों के लिए यह टॉप चॉइस है।

मारुति वैगन-आर: भरोसा और बचत का कॉम्बिनेशन

मिडिल क्लास परिवारों की सालों से पसंद बनी Wagon R आज भी बाजार में मजबूती से टिकी हुई है। इस कार में बैठने के लिए अच्छा स्पेस मिलता है और मेंटेनेंस भी बेहद कम है। माइलेज की बात करें तो यह करीब 34.05 km/kg का एवरेज देती है। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, हर वर्ग में इसकी लोकप्रियता बनी हुई है।

मारुति ऑल्टो K10: कम बजट में बड़ी बचत

अगर आप कम कीमत में एक नई CNG कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो Alto K10 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। छोटी साइज और मजबूत बॉडी की वजह से यह शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए बेहद आसान है। माइलेज के मामले में यह करीब 33.85 km/kg तक का आंकड़ा छू लेती है, जो इसे बजट सेगमेंट की सबसे किफायती कारों में शामिल करता है।

मारुति सुजुकी डिजायर: स्टाइल के साथ माइलेज

हैचबैक से आगे बढ़कर सेडान लेने की सोच रहे लोगों के लिए Dzire एक शानदार ऑप्शन है। इसका लुक प्रीमियम है और केबिन में कंफर्ट भी ज्यादा मिलता है। खास बात यह है कि स्टाइल और आराम के साथ यह कार करीब 33.73 km/kg का माइलेज भी देती है, यानी बचत से कोई समझौता नहीं।

टाटा पंच iCNG: मजबूती और सुरक्षा का भरोसा

अगर आपकी प्राथमिकता मजबूत बॉडी और सेफ्टी है, तो टाटा पंच iCNG आपके लिए सही चॉइस है। टाटा की Twin Cylinder Technology की वजह से CNG होने के बावजूद डिग्गी में सामान रखने की जगह मिलती है। यह कार करीब 27 km/kg का माइलेज देती है और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है, जो परिवार के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com