Singer Devi: बिना शादी बच्चे को दिया जन्म, भोजपुरी सिंगर को ममता की मिसाल बता रहे फैंस

Bhojpuri Singer: बिन ब्याही मां बनना समाज का कलंक माना जाता है, लेकिन भोजपुरी सिंगर देवी ने इस कलंक को ममता की मिसाल बना दिया है। रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए उन्होंने विज्ञान का सहारा लिया।
Singer Devi: बिना शादी बच्चे को दिया जन्म, भोजपुरी सिंगर को ममता की मिसाल बता रहे फैंस
भोजपुरी सिंगर देवी बिन ब्याहे बनी मां, रूढ़िवादिता को तोड़ विज्ञान का लिया सहारा
Published on
Updated on

StartFragment

Unmarried Singer Devi Becomes Mother: भोजपुरी लोक गायिका देवी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी गाना और उन गानों में भी लोकगीत उनकी पहचान बन गया। देवी ने हमेशा भोजपुरी गानों में अश्लीलता का विरोध किया, लेकिन इस समय वह किसी और वजह से सुर्खियों में हैं, वह बिन ब्याही मां बनी हैं, हमारे समाज में बिन ब्याही मां बनना कलंक माना जाता है, लेकिन उन्होंने इसी रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए विज्ञान का सहारा लिया और बता दिया कि बिना कलंक के और बिना शादी के भी मां बनना संभव है।

भोजपुरी सिंगर देवी ने ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया, उन्होंने जर्मनी के स्पर्म बैंक से ली गई मदद से गर्भधारण किया था। देवी के पिता के मुताबिक 7 साल पहले भी उन्होंने इस तकनीक का इस्तेमाल किया था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। वो काफी समय से मां बनने का सपना देख रही थी। बेटे के जन्म के बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देवी और उनके बेटे को लोग शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं और फैंस मां-बेटे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बिन ब्याही मां बनने का सशक्त निर्णय

देवी को बिहार का गौरव कहा जाता है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा में सुरों की मलिका भी कहा जाता है। देवी का जन्म बिहार के छपरा जिला में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा और संगीत की पढ़ाई भी छपरा में ही हुई। देवी अपने शालीन गीतों के लिए पहचानी जाती हैं। भोजपुरी गानों में अश्लीलता उन्हें पहले से पसंद नहीं है, उन्होंने हर वक्त इसका विरोध किया। देवी ने अपने जीवन में सिंगल रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने इस फैसले से यह साबित कर दिया है कि मां बनने और परिवार चलाने के लिए किसी भी रिश्ते पर निर्भर होने की कोई मजबूरी नहीं है।

सिंगर देवी बनी युवाओं की प्रेरणा

अकेले रहते हुए भी उनकी मां बनने की इच्छा थी, जो उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से पूरी कर ली है, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस तरह से सिंगल मदर बनना समाज के लिए कलंक नहीं माना जाएगा, क्योंकि विज्ञान की वजह से अब रूढ़िवादिताओं को तोड़ने का समय आ गया है, लोग जागरुक हो रहे हैं और लोग खुलकर विज्ञान का फायदा उठा रहे हैं। भोजपुरी सिंगर देवी ने बिन ब्याही सिंगल मदर बनकर कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम किया है।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com