सलमान की बजरंगी भाईजान के सीक्वल की तैयारी में जुटे मेकर्स, इस बात का है इंतजार

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान के बीच बजरंगी भाईजान के सीक्वल की खबर सामने आई है। जल्द ही बजरंगी भाईजान 2 की तैयारी शुरू होने वाली है, कबीर खान ने सलमान खान के साथ बात की है।
सलमान की बजरंगी भाईजान के सीक्वल की तैयारी में जुटे मेकर्स, इस बात का है इंतजार
बजरंगी भाईजान 2 की तैयारी में मेकर्स और सलमान खान
Published on: 
Updated on: 

Bajrangi Bhaijaan Sequel: सलमान खान इस समय बैटल ऑफ गलवान नाम की फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन इसी बीच 2015 में आई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल की चर्चा भी तेज हो गई है। फिल्म मेकर कबीर सिंह ने इसके बारे में बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि जल्दी बजरंगी भाईजान के सीक्वल की तैयारी शुरू हो जाएगी।

पिंकविला से बातचीत करते हुए कबीर खान ने बताया कि वह सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की सीक्वल को लेकर उनके साथ चर्चा कर चुके हैं, लेकिन सलमान खान का यह कहना है कि हमें वो फिल्म सिर्फ फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बनानी है, बल्कि उसके लिए एक बेहतरीन कहानी का विकल्प हमारे पास होना चाहिए। कबीर खान ने बातचीत के दौरान बताया कि वह बेहतरीन कहानी की तलाश में जुटे हुए हैं और जैसे ही कहानी मिल जाएगी बजरंगी भाईजान के सीक्वल पर काम शुरू हो जाएगा।

कबीर खान ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि वह बजरंगी भाईजान जैसी फिल्म की लेगेसी को खराब नहीं करना चाहते हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अच्छी कहानी ढूंढ रहे हैं, तुरंत नहीं लेकिन 1 साल 2 साल बाद हम निश्चित रूप से भाईजान के सीक्वल को शुरू करेंगे।

सलमान के लिए भी काफी अहम थी बजरंगी भाईजान फिल्म

बजरंगी भाईजान फिल्म के बात करें तो सलमान के लिए भी काफी अहम थी बजरंगी भाईजान फिल्म, इसमें सलमान खान, करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिका में नजर आए थे। छोटी बच्ची जिसने शाहिदा का किरदार निभाया था वह अब काफी बड़ी हो गई है। फिल्म भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर की मुश्किलों पर आधारित थी।

बजरंगी भाईजान के सीक्वल का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए गुड न्यूज

बजरंगी भाईजान फिल्म को साल 2015 में दर्शकों ने काफी पसंद किया था और आलोचकों ने भी इसकी खूब सराहना की थी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा अच्छी जाने वाली फिल्मों में से एक है। उम्मीद है कि सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह एक अच्छी खबर है।