-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Away From The Screen For 12 Years Actor Fardeen Khan Is Celebrating His 49th Birthday Today Read Some Special Things Related To His Life
12 साल से पर्दे से दूर एक्टर फरदीन खान आज मना रहे हैं अपना 49वां जन्मदिन, पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) फरदीन खान (Fardeen Khan) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 8 मार्च 1974 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था। वह एक्टर, निर्देशक और फिल्म निर्माता फिरोज खान (Feroz Khan) के बेटे हैं। फरदीन खान ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के जमना बाई नारसी स्कूल से पूरी की है। उन्होंने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रैजुएशन किया है। फरदीन खान ने 1998 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘प्रेम अगन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत किया था। इस फिल्म में अपनी प्रमुख भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
जिसके बाद वो फिल्म ‘जंगल’, ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘भूत’, ‘जानशीन’, ‘नो एंट्री’, ‘हे बेबी’, ‘लाइफ पार्टनर’, ‘ऑल द बेस्ट: फन बिगिंस’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘देव’, ‘फिदा’ और ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ जैसी फिल्मों में अपनी प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं। फरदीन खान साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में आखिरी बार नजर आए थे। जिसके बाद वो पर्दे काफी लंबे समय से दूर हैं। एक्टर को 5 मई, 2001 को सुबह 3 बजे नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग खरीदते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
स्टार किड होने के बावजूद फ्लॉप रहा फरदीन खान का करियर, अब ओटीटी से फिर चमकी किस्मत
Fardeen Khan ने पुरानी यादों को किया ताजा, बोले- कम्बख्त इश्क गाने ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया
Fardeen Khan ने IIFA 2025 में की खुलकर बात, बोले- मुझे यकीन नहीं था कि मुझे नौकरी मिलेगी या नहीं
इस साल इन कलाकारों ने बॉलीवुड में की वापसी, कुछ के कमबैक से पहले ही आई बाधा, तो कुछ ने लूटी तारीफ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NCB की पूछताछ के दौरान फरदीन खान ने यह कबूला था कि वह ड्रग्स लेते थे जिसकी वजह उन्होंने फिल्मों की शूटिंग के दौरान फ्रेश दिखना बताया था। क्योंकि उन्हें सोने में देरी हो जाती थी। कभी-कभी उनकी नींद भी पूरी नहीं होती थी। जिसके बाद हॉस्पिटल में उन्हें डि-एडिक्शन का कोर्स करवाकर उन्हे छोड़ दिया गया था।
एक्टर ने 14 दिसंबर, 2005 को एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा माधवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। कपल की एक बेटी दियानी और एक बेटा अजरसी है। फरदीन खान जल्द ही संजय गुप्ता के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘विस्फोट’ में नजर आएंगे। कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फरदीन खान के साथ रितेश देशमुख और क्रिस्टल डिसूजा भी दिखाई देंगे।
Away from the screen for 12 years actor fardeen khan is celebrating his 49th birthday today read some special things related to his life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में सुरक्षित रेल संचालन के लिए मध्य रेल के 9 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवॉर्ड से नवाजा गया
Jul 13, 2026 | 10:01 PMचंपत राय पर FIR की मांग तेज, पुलिस के जवाब से बार एसोसिएशन नाराज; कोर्ट जाने की तैयारी में वकील
Jul 13, 2026 | 09:55 PMऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा खेलता था नाना पटवारी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 13, 2026 | 09:48 PMपायधुनी रेप केस: आरोपी सुरक्षा गार्ड 18 जुलाई तक पुलिस हिरासत में, पीड़ित पिता बोले- आरोपी को मिले फांसी
Jul 13, 2026 | 09:47 PMट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
Jul 13, 2026 | 09:45 PMबाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की जांच में देरी का लगाया आरोप, CBI जांच की मांग लेकर पहुंचे हाई कोर्ट
Jul 13, 2026 | 09:43 PMउज्जैन: सड़कों पर उतरे महापौर, माइक थामकर दुकानदारों को दी आखिरी चेतावनी; सामान जब्त हुआ तो नहीं मिलेगा वापस
Jul 13, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














