- Hindi News »
- Entertainment »
- Audience Disappointed With Heeramandi Said Bhansali Sahib Did Not Get Dream Cast
‘हीरामंडी’ से निराश हुए ऑडियंस, बोले- भंसाली साहब को नहीं मिली ड्रीम कास्ट
- Written By: सोनाली झा

मुंबई: संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ नेटफ्लिक्स पर बुधवार को रिलीज हो चुकी है। अब रिलीज के बाद लोगों ने इसके बारे में अपने रिव्यू और रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि ऑडियंस पर हीरामंडी का जादू नहीं चल पाया है।
ऑडियंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर हीरामंडी को लेकर ऑडियंस का रिएक्शन सामने आया है। एक यूजर ने लिखा कि क्या कोई हीरामंडी के पहले 15 मिनट से ज्यादा देख सका? मेरा मतलब है शानदार सेट, लेकिन 15 मिनट के अंदर 2 गाने और कहानी कहने का तरीका बहुत खराब है।
दूसरे यूजर ने लिखा कि साफ पता लग रहा है कि भंसाली साहब को ड्रीम कास्ट नहीं मिली। पहले उन्होंने इन तीन अभिनेताओं के बारे में सोचा और फिर उन्हें पाक अभिनेता चाहिए थे, वे बहुत अच्छे लगते, क्योंकि कहानी लाहौर की है और पंजाबी स्पर्श है! खैर छोड़ो काम चला लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर 2’ की सफलता ने बदली सारा अर्जुन की किस्मत, अब भंसाली की फिल्म में निभाएंगी बड़ा किरदार
Love and War के सेट पर सख्त रूल, संजय लीला भंसाली ने फोन तक किए बैन, लीक रोकने के लिए उठाए बड़े कदम
वर्धा: सौंदर्यीकरण पर फिर रहा ‘विज्ञापनों’ का पानी, डिवाइडर पर चिपकाए जा रहे पोस्टर; कार्रवाई की मांग
अधूरी प्रेम कहानियों के जादूगर, क्यों रियल लाइफ में रहे तन्हा? बर्थडे पर जानिए संजय लीला भंसाली की कहानी
एक अन्य यूजर ने लिखा कि हीरामंडी में हर चीज की सुंदरता है। ऐसा कैसे नहीं हो सकता जब यह संजय लीला भंसाली का मास्टर प्रोजेक्ट है। हालांकि, ये गंगूबाई काठियावाड़ी नहीं है। अगर यह शक्ति, विश्वासघात, प्यार, विद्रोह और सुंदरता है, तो गंगूबाई हमेशा उनकी बेस्ट रहेंगी। इस जादू में चमक की कमी है और यह एकता कपूर के डेली सोप की तरह ज्यादा लग रही है। यहां महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा दिया है।

हीरामंडी की कहानी
हीरामंडी फिल्म की कहानी ब्रिटिश काल के दौरान की कहानी है, जहां एक तवायफ की महिलाएं आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़ रही होती हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा जैसी एक्ट्रेस की एक्टिंग देखने को मिलेगी।
वेब सीरीज के स्टार कास्ट
हीरामंडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल के अलावा शेखर सुमन, फरदीन खान, अध्ययन सुमन और फरीदा जलाल भी अहम किरदारों में शामिल हैं। ये कहानी उस दौर की है जब भारत अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहा था। यह ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीयों की लड़ाई कामयाब होने की कहानी है।
Audience disappointed with heeramandi said bhansali sahib did not get dream cast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














