न्यूयॉर्क वेकेशन पर पति दीपक चौहान संग रोमांटिक हुईं आरती सिंह, सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार PHOTOS

Arti Singh Romantic Photos: आरती सिंह इन दिनों अपने पति दीपक चौहान संग न्यूयॉर्क में वेकेशन मना रही हैं और उन्होंने इस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिन्हें देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क वेकेशन पर पति दीपक चौहान संग रोमांटिक हुईं आरती सिंह, सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार PHOTOS
आरती सिंह, दीपक चौहान (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Aarti Singh New York Trip With Husband Deepak Chauhan: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री आरती सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं इन दिनों  एक्ट्रेस अपने पति दीपक चौहान के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। इस कपल ने बुधवार को अपनी ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर सामने आई तस्वीरों में आरती और दीपक की शानदार केमिस्ट्री साफ झलक रही है। पहली तस्वीर में आरती अपने पति के गले में हाथ डालकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में दीपक अपनी पत्नी को प्यार से निहार रहे हैं, जबकि आरती कैमरे की ओर देखते हुए पोज देती हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

आरती सिंह ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

आरती सिंह ने अपनी छुट्टियों के लिए कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाया। उन्होंने स्कर्ट और टॉप के साथ ग्रीन जैकेट कैरी की है। वहीं, दीपक चौहान गहरे पिंक शर्ट और ब्लू जींस में काफी स्मार्ट दिखे। आरती ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा कि “न्यूयॉर्क में...दो मस्ताने। धन्यवाद जय गुरु जी सब कुछ देने के लिए।”पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कपल की तारीफों के पुल बांध दिए। किसी ने उन्हें “क्यूट कपल” कहा, तो किसी ने लिखा कि “आप दोनों को किसी की नजर न लगे।” सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

साल 2024 में एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी

बता दें कि आरती सिंह और दीपक चौहान ने 25 अप्रैल 2024 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। शादी के एक साल पूरे होने पर कपल ने उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी रचाई। उन्होंने फिर से फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपनी शादी की पहली सालगिरह को खास बनाया। इस पुनः विवाह की झलक भी दोनों ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

मालूम हो, आरती सिंह छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हैं और कई लोकप्रिय सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वह ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अपनी एक्टिंग और साफ-सुथरे स्वभाव के लिए जानी जाने वाली आरती अब अपनी पर्सनल लाइफ को भी खुलकर फैंस के साथ साझा कर रही हैं।

(एजेंसी इनुपट के साथ)