सब समय का खेल है...हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी का इशारों-इशारों में तंज, वायरल हुआ पोस्ट

Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी और सोहेल खटूरिया के तलाक की खबरों के बीच उनकी एक्स भाभी मुस्कान नैन्सी जेम्स का पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘कर्मा’ की बात करते हुए इशारा किया।
Hansika Motwani divorce
हंसिका मोटवानी, मुस्कान नैन्सी जेम्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hansika Motwani Ex Bhabhi Post Viral: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई कि उनकी शादी बिजनेसमैन सोहेल खटूरिया के साथ टूट गई है। बताया जा रहा है कि करीब चार साल के रिश्ते के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। इस खबर ने फैंस को काफी हैरान और परेशान कर दिया है।

इसी बीच हंसिका की एक्स भाभी और एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। नैन्सी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस पूरे मामले में खुद को घसीटे जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी और की जिंदगी से जोड़कर चर्चा का हिस्सा न बनाया जाए।

हंसिका मोटवानी की भाभी का पोस्ट वायरल

नैन्सी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मैं कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे किसी दूसरे की लाइफ से दूर रखा जाए।” इसके साथ ही उन्होंने लोगों का शुक्रिया भी अदा किया, जो हमेशा उनका समर्थन करते रहे हैं।

अपने पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा, “आप लोग हमेशा से सपोर्टिव और समझदार रहे हैं और मैं इसकी सराहना करती हूं। मैं बस इतना चाहती हूं कि मुझे किसी की झूठी दुनिया से दूर ही रखा जाए। मेरे पास कोई पेड पीआर नहीं है। समय आने पर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। सब समय का खेल है। शांति, प्यार और कर्मा।”

नैन्सी के इस पोस्ट को कई लोग हंसिका मोटवानी के तलाक से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ‘कर्मा’ और ‘सच्चाई सामने आने’ जैसी बातों ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

 नैन्सी ने प्रशांत पर लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि मुस्कान नैन्सी जेम्स की शादी साल 2021 में हंसिका मोटवानी के भाई प्रशांत मोटवानी से हुई थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2022 में दोनों अलग हो गए। उस दौरान नैन्सी ने प्रशांत पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे और पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

इतना ही नहीं, उन्होंने हंसिका मोटवानी और उनकी मां मोना मोटवानी पर भी उनकी शादी तुड़वाने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर उस समय भी काफी विवाद हुआ था। अब हंसिका के तलाक की खबरों के बीच नैन्सी का यह पोस्ट फिर से सुर्खियों में आ गया है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com