-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rani Chatterjee Glamorous Look After Gym Workout Shared Video
जिम वर्कआउट के बाद दिखा रानी चटर्जी का ग्लैमरस लुक, सोशल मीडिया पर शेयर की ट्रांसफॉर्मेशन की झलक
- Written By: स्नेहा मौर्या
Rani Chatterjee Fitness Secret: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो जिम वर्कआउट के बाद अपना ग्लैमरस लुक दिखाती नजर आ रही हैं।

रानी चटर्जी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Rani Chatterjee Gym Workout Share Video: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी अपनी दमदार एक्टिंग और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इन दिनों वह अपने फिटनेस गोल्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। रानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करती नजर आईं।
वीडियो में रानी ब्लैक कलर के जिम आउटफिट और ब्लैक जैकेट में नजर आ रही हैं। फैंस का मानना है कि यह वीडियो उनकी एक्सरसाइज खत्म करने के बाद का है। अभिनेत्री ने इस वीडियो पर “शी राइज एंड शी ग्लॉस” सॉन्ग लगाया, जो उनके कॉन्फिडेंस और पावरफुल पर्सनालिटी को बखूबी दर्शाता है।
रानी चटर्जी का फिटनेस सीक्रेट
रानी चटर्जी अपने वर्कआउट रूटीन को लेकर काफी डिसिप्लिन्ड हैं। वह रोजाना जिम जाकर एक्सरसाइज करती हैं और साथ ही हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एम्प्टी बारबेल से फुल बॉडी वर्कआउट, बारबेल प्लेट से शोल्डर फ्लेक्सन और शोल्डर गर्डल के लिए रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करती दिखाई दी थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि “तीन महीनों के बाद”, जिससे यह साफ होता है कि वह लंबे समय से लगातार फिटनेस पर काम कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
यश के फैंस के लिए खुशखबरी, तीन बार टली ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पर जल्द हो सकता है आधिकारिक ऐलान
रिया कपूर की टीम को लगा 1.35 करोड़ रुपये का झटका, न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान चोरी हुए कीमती हीरे
एक समय था जब रानी चटर्जी का वजन काफी ज्यादा था और उनकी गिनती भोजपुरी की हैवीवेट अभिनेत्रियों में होती थी। लेकिन फिटनेस के प्रति उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया। जिम और योगा की मदद से उन्होंने अपना बेली फैट कम किया और आज उनका चेहरा पहले से ज्यादा ग्लोइंग और टोंड दिखता है।
ये भी पढ़ें- पंजाब-हरियाणा में बाढ़ से तबाही, शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट-सरगुन मेहता ने की मदद की अपील
एक्ट्रेस का फिल्मी सफर
रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से की थी। इसके बाद उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, रानी नंबर 786, घरवाली बाहरवाली, बंधन टूटे ना और चोर मचाए शोर जैसी हिट फिल्मों में काम किया। अब तक वह 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकी हैं।
सिर्फ फिल्मों तक सीमित न रहकर रानी टीवी और वेब सीरीज में भी नजर आईं। वह रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में खतरनाक स्टंट करती दिखीं और एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज मस्तराम में भी अहम किरदार निभा चुकी हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rani chatterjee glamorous look after gym workout shared video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
Jun 21, 2026 | 02:28 PMभंडारा के साकोली थानेदार के खिलाफ विधायक विनोद अग्रवाल की शिकायत, एसपी से की जांच की मांग
Jun 21, 2026 | 02:28 PMनीतीश कुमार को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी! मंत्रियों ने दिए संकेत, JDU की बैठक के बीच सामने आई बड़ी खबर
Jun 21, 2026 | 02:21 PMNEET UG Re-Exam 2026: दिल्ली-एनसीआर में नीट परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा, हर केंद्र पर निगरानी बढ़ी
Jun 21, 2026 | 02:20 PMनागपुर-अबू धाबी सेंटर विवाद: NTA की जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच, सोशल मीडिया के दावों की खुली पोल
Jun 21, 2026 | 02:19 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














