Anupamaa Update: अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाएगा पूरा शाह परिवार
टीवी सीरियल Anupamaa के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पूरा शाह परिवार अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाने वाला है। वहीं अंश गौतम की पोल खोलेगा और उसे जोरदार थप्पड़ लगाते हुए नजर आएगा।
- Written By: अनिल सिंह
अनुपमा के सामने पूरा शाह परिवार कर रहा है घर आने की मिन्नतें
Anupamaa Written Update: अनुपमा टीवी सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अनुपमा की बस मुख्य सड़क पर चल रहे काम की वजह से गली मोहल्ले से होकर गुजरती है। ऐसे में उसकी बस अनुपमा की घर के पास जाम में अटक जाती है। अंश अनुपमा को देख लेता है और उससे घर चलने के लिए कहता है। जब अनुपमा उसके साथ वहां पहुंचती है, तो पूरा शाह परिवार मिन्नतें करता है कि वह घर के अंदर आ जाए लेकिन वह घर के अंदर नहीं जाती। वहीं दूसरी तरफ अंश गौतम का पर्दाफाश करते हुए नजर आएगा।
टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे प्रार्थना और अंश कोठारी मेंशन पहुंचते हैं। अंश कोठारी परिवार के सामने गौतम का पर्दाफाश करता है। गौतम जब पलटवार करने की कोशिश करता है, तो अंश उसे थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद गौतम के मुंह से गुस्से में निकल जाता है कि प्रार्थना के पेट में जो बच्चा पल रहा है वह उसका बच्चा है। अंश उसे अपना नाम देने की कोशिश कर रहा है, जिस पर राही फौरन रहेगी कि तुम यह मानते हो कि बच्चा तुम्हारा है? गौतम के पास कोई जवाब नहीं है। तब अंश कहेगा कि गुस्से में ही सही लेकिन सच सामने आ ही गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबिता जी से तीन गुना अधिक है जेठालाल की फीस
अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाएगा शाह परिवार
अनुपमा की बस मुख्य सड़क पर चल रहे काम की वजह से संकरी गलियों से होकर गुजरती है, संजोग से बस अनुपमा के घर के पास पहुंचती है और वहां जाम लग जाता है। वहीं से अंश और प्रार्थना गुजर रहे होते हैं। अंश को यह एहसास होता है कि अनुपमा उसके करीब है। अनुपमा अंश को देख लेती है, लेकिन वह छिपाने की कोशिश करती है। आखिरकार अंश अनुपमा को ढूंढ लेता है और उससे घर चलने की जिद करने लगता है।
क्या होगा अनुपमा का अगला कदम
अंश की गुजारिश को अनुपमा ठुकरा देती है, लेकिन फिर अंश अनुपमा को अपनी कसम दे देता है और उसे घर चलने के लिए मजबूर कर देता है। अंश अनुपमा को अपने घर की चौखट तक ले आया है, लेकिन वह चौखट नहीं लांघती है। शाह परिवार के सभी लोग अनुपमा से कह रहे हैं कि वह घर में आ जाए लेकिन अनुपमा घर में जाने का नाम नहीं लेती है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा घर में जाएगी या फिर वह बाहर से ही वापस लौट जाएगी।
