Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कान्यादान की जिम्मेदारी निभाएंगे राही और प्रेम, शादी के बीच लगेगी आग, बेटी बचाएगी मां की जान

Anupamaa Spoiler: टीवी शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अंश और प्रार्थना की शादी के बीच अनुपमा की चुनरी में आग लग जाएगी। तब राही चिल्लाते हुए आएगी और अपनी मां की जान बचा लेगी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Aug 23, 2025 | 10:56 AM

अनुपमा सीरियल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anupamaa Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा इन दिनों दर्शकों को बेहद इमोशनल और ड्रामेटिक ट्रैक देखने को मिल रहा है। फिलहाल कहानी अंश और प्रार्थना की शादी के इर्द-गिर्द घूम रही है, जहां हर पल नए ट्विस्ट और टर्न सामने आ रहे हैं। अब तक के एपिसोड में दर्शकों ने देखा होगा कि पराग को पता चलता है कि ख्याति और मोटी बा शाह निवास पहुंचकर प्रार्थना के बच्चे की कस्टडी मांगते हैं। यह सुनकर पराग गुस्से से आगबबूला हो जाता है और मोटी बा को सख्त चेतावनी दे देता है कि अगर किसी ने प्रार्थना के बच्चे को छीनने की कोशिश की, तो उससे बुरा कोई नहीं होगा।

आने वाले एपिसोड में अंश और प्रार्थना की शादी के दौरान प्रेम और राजा सभी परंपराओं को निभाते नजर आएंगे। वहीं लीला, वसुंधरा को कॉल करेगी और उसे शादी की रस्में दिखाएगी। इस पर वसुंधरा लीला से कहेगी कि क्या तुमने लड़ाई करने के लिए फोन किया है। तब लीला बोलेगी नहीं मैं हिसाब बराबर करने के लिए फोन की हूं। तब अनुपमा उसे समझाने की कोशिश करेगी।

कान्यादान की जिम्मेदारी निभाएंगे राही और प्रेम

उधर, शादी की मस्तियों के बीच परी, माही और राही मिलकर अंश के जूते चुराने की कोशिश करेंगे। लेकिन जूते पहले ही डांस रानीज छिपा देंगी, जिससे शादी का माहौल और भी मजेदार बन जाएगा। इन सबके बाद जब पंडित जी कन्यादान की रस्म के लिए प्रार्थना के माता-पिता को बुलाते हैं, तब उनकी गैरमौजूदगी में बा, प्रार्थना के चाचा-चाची को आगे आने को कहती हैं। लेकिन वो मना कर देते हैं और कहते हैं कि यह जिम्मेदारी प्रेम और राही निभाएं। दोनों इसके लिए तैयार हो जाते हैं और मंडप में पहुंचते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Jana Nayagan पर मद्रास हाईकोर्ट का सख्त फैसला, लीक विवाद के बाद वेबसाइट और केबल रिलीज पर लगी रोक

Hansika Motwani Divorce: तलाक की खबरों पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं

Bhooth Bangla Collection: भूत बंगला की धीमी शुरुआत, अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन किया निराशाजनक कलेक्शन

Richa Chadha ने दिलाई 80 के दशक के सिनेमा की याद, बोलीं- इंडिपेंडेंट फिल्मों को बड़े चेहरों नहीं

इसी बीच बड़ा हादसा होते-होते टल जाता है। अनुपमा फूल लेने जाती है और तभी उसकी चुनरी पास रखे दीए से आग लग जाती है। अनुपमा को इसका पता ही नहीं चलता। अचानक राही की नजर उस पर पड़ती है और वह घबराकर जोर से चिल्लाती है और कहती हैय…“मम्मी!”

ये भी पढ़ें- पत्नी सुनीता आहूजा संग तलाक की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर बेफिक्र अंदाज में दिखे गोविंदा, फोटो वायरल

मां को आग से बचाएगी राही

इसके बाद राही तुरंत दौड़कर अनुपमा के पास आती है और प्रेम के साथ मिलकर आग बुझा देती है। डर और प्यार से भरी राही अपनी मां को गले लगाते हुए कहती है, “आपको कुछ हो जाता तो मेरा क्या होता।” यह सुनकर अनुपमा भावुक हो जाती है और बेटी को सीने से लगा लेती है।

Anupamaa upcoming episode rahi saves anupama from fire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 10:56 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.