थिएटर्स में फीकी पड़ी ‘हनी’ अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल? जानिए कहां और किस भाषा में देख पाएंगे ये फिल्म
Telugu Film On OTT: तेलुगु साइकोलॉजिकल हॉरर ‘हनी’ थिएटर्स में कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अब OTT पर रिलीज होकर नई ऑडियंस तक पहुंच रही है। जानें किस प्लेटफॉर्म पर देंख पाएंगे ये फिल्म।
- Written By: स्नेहा मौर्या
हनी मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Honey Movie Release On OTT: तेलुगु साइकोलॉजिकल हॉरर ‘हनी’ थिएटर्स में कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अब OTT पर रिलीज होकर नई ऑडियंस तक पहुंच रही है। जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें ये फिल्म। तेलुगु साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर ‘हनी’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
दरअसल, फिल्म से मेकर्स और दर्शकों दोनों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बड़े पर्दे पर इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसा सोचा गया था। सीमित प्रमोशन और भाषा की बाधा के कारण फिल्म ज्यादा दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि कहानी और कॉन्सेप्ट को लेकर इसे सराहना जरूर मिली। अब मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर नई उम्मीदें लगा ली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखें ‘हनी’
नवीन चंद्रा स्टारर यह फिल्म अब दो बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रही है। ‘हनी’ को Sun NXT पर तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज किया गया है। वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म पांच अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है। मल्टी-लैंग्वेज रिलीज के कारण अब देशभर के दर्शक इसे आसानी से देख सकते हैं। पैन इंडिया स्तर पर पहुंच बनाने के लिए यह कदम फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
ओटीटी रिलीज से मिल सकती है दूसरी जिंदगी
कई बार जो फिल्में थिएटर में खास प्रदर्शन नहीं कर पातीं, वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई पहचान बना लेती हैं। ‘हनी’ से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। ओटीटी पर दर्शक कंटेंट को अपनी सुविधा से देखते हैं, जिससे सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों को बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की संभावना रहती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म डिजिटल दर्शकों को बांध पाने में सफल होती है।
कहानी में है सस्पेंस और मनोवैज्ञानिक ट्विस्ट
फिल्म की कहानी एक बेरोजगार युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आध्यात्मिक साधना की राह पर चल पड़ता है। धीरे-धीरे उसकी यह साधना जुनून का रूप ले लेती है और उसका व्यवहार परिवार के लिए खतरनाक बन जाता है। कहानी में मनोवैज्ञानिक पहलुओं को गहराई से दिखाने की कोशिश की गई है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखती है।
ये भी पढ़ें- ओटीटी पर चला ‘धुरंधर’ का तूफान, 4 हफ्तों में Netflix पर रचा नया इतिहास, बड़ी-बड़ी फिल्मों की छुट्टी
ये स्टारकास्ट आए हैं नजर
फिल्म में नवीन चंद्रा मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उनके साथ दिव्या पिल्लई, दिवि वाध्या, राजा रविंद्र और जयनी अहम किरदारों में दिखाई देते हैं। फिल्म को रवि पीतला ने ओवा एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका संगीत अजय अरसदा ने तैयार किया है। अब यह देखना बाकी है कि ‘हनी’ ओटीटी पर दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती है या नहीं।
