धुरंधर ओटीटी रिकॉर्ड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar New Record On Netflix: रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर पहले ही इतिहास रच दिया था, लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, ओमान और मालदीव जैसे देशों में भी नेटफ्लिक्स की टॉप-10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की सूची में नंबर-1 पर ट्रेंड कर चुकी है।
दरअसल, 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इस फिल्म ने चार हफ्तों में कुल 20.7 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, इसे अब तक 66.3 मिलियन घंटे देखा जा चुका है। चौथे हफ्ते में फिल्म को 2 मिलियन व्यूज मिले और यह ग्लोबल ट्रेंडिंग लिस्ट में 8वें स्थान पर पहुंच गई। पहले और दूसरे हफ्ते में यह नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही थी, जबकि तीसरे हफ्ते में इसकी रैंकिंग 5 रही।
‘धुरंधर’ ने ओटीटी पर भी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसने विजय सेतुपति की चर्चित फिल्म महाराजा को पछाड़ते हुए 2024 के बाद नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके बाद ‘लकी भास्कर’, ‘क्रू’, ‘लापता लेडीज’ और ‘फाइटर’ जैसी कई हिट फिल्में भी व्यूअरशिप के मामले में पीछे रह गईं।
फिल्म की कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और रणवीर सिंह का दमदार प्रदर्शन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। विदेशी बाजारों में भी इसकी लोकप्रियता ने इसे ग्लोबल सेंसेशन बना दिया है। बहरीन, कुवैत, श्रीलंका, मलेशिया, कतर, यूएई, मॉरीशस और नाइजीरिया जैसे देशों में भी इसने टॉप-10 में जगह बनाई है।
ये भी पढ़ें- Holi 2026: रंगों में घोल दें म्यूजिक का तड़का, झूम उठेगी टोली; बॉलीवुड के ये 8 गाने पार्टी बना देंगे जबरदस्त
आपको बता दें कि अब दर्शकों की नजरें इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज पर टिकी हैं, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का क्लैश यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा। सीक्वल में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक, ‘धुरंधर’ का जलवा लगातार जारी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इसका सीक्वल भी वही इतिहास दोहराता है या नहीं।