अंश को दूल्हा बनते देख इमोशनल होगी अनुपमा, पराग को पता चलेगी मोटी बा और ख्याति की सच्चाई

Anupamaa Update: टीवी शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अंश दूल्हा बनकर तैयार होगा और उसे यूं देखकर अनुपमा को अपने बेटे समर की याद आ जाएगी और वो काफी इमोशनल हो जाएगी।
अंश को दूल्हा बनते देख इमोशनल होगी अनुपमा, पराग को पता चलेगी मोटी बा और ख्याति की सच्चाई
अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anupamaa Today Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा में आए दिन एक नया हंगामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा के घर पर मोटी बा और ख्याति पहुंचते हैं। दोनों, प्रार्थना से उसके बच्चे को लेने की मांग करते हैं और उसे पेपर पर साइन करने के लिए कहते हैं। हालांकि, प्रार्थना साफ मना कर देती है और कहती है कि वह अपने बच्चे को किसी भी हाल में नहीं देगी। जिससे मोटी बा भड़क जाती है और इसी दौरान वह अनुपमा को भी खरी-खोटी सुनाने लगती हैं। लेकिन अनुपमा भी चुप नहीं बैठती मोटी बा को करारा जवाब देती हैं। इसके बाद जब माही सुहागन के रूप में सजती है तो ख्याति का गुस्सा और बढ़ जाता है।

शो के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि माही का दर्द देखकर अनुपमा इमोशनल हो जाती है और उसके पास जाती है। शुरू में माही, अनुपमा को खुद से दूर करने की कोशिश करती है, लेकिन फिर वह टूटकर अनुपमा को गले लगा लेती है। यही नहीं, माही अनुपमा को माफ कर देती है और लंबे समय बाद उसे फिर से “अनु मां” कहकर पुकारती है।

माही की दूसरी शादी करवाएगी अनुपमा

माही के साथ इमोशनल पल बिताने के बाद अनुपमा उसे समझाती है कि वह भी खुश रहने का पूरा हक रखती है। उसे भी जिंदगी में दूसरी शादी करके एक नया जीवन शुरू करना चाहिए। अनुपमा यह बात बापूजी से भी कहती है और ठान लेती है कि जैसे उसने अंश और प्रार्थना का रिश्ता जोड़ने में मदद की, वैसे ही अब माही की दूसरी शादी भी करवाएगी।

हालांकि, जब बा को यह बात पता चलती है तो वे घबरा जाती हैं। वह अनुपमा को समझाती हैं कि यह सब आसान नहीं है और उसे वापस मुंबई लौट जाना चाहिए। लेकिन अनुपमा अपने फैसले पर अडिग रहती है। इन सबके बाद अगले दिन घर में अंश की बारात की तैयारियां भी जोरों-शोरों से शुरू हो जाती हैं। अंश को दुल्हा बनते देखकर अनुपमा को अपने बेटे समर की याद आ जाती है और वह इमोशनल हो जाती है। बारात में राही, प्रेम और अनुपमा खूब डांस करते हैं और माहौल खुशियों से भर जाता है।

मोटी बा और ख्याति को चेतावनी देगा पराग

उधर, पराग को सच्चाई पता चल जाती है कि मोटी बा और ख्याति, प्रार्थना का बच्चा लेने गए थे। इस पर पराग गुस्से में आकर दोनों को चेतावनी देता है कि यह बच्चा सिर्फ उसकी मां प्रार्थना का है और अगर किसी ने उसे छीनने की कोशिश की तो वह बर्दाश्त नहीं करेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com