राही की बातों से टूटेगा अनुपमा का दिल, पराग को देखकर इमोशनल होगी प्रार्थना, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Anupamaa Spoiler: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि राही अपनी मां अनुपमा को फिर से सुना देगी। जिससे उसका दिल टूट जाएगा। इसके बाद प्रार्थना की विदाई में पराग आएगा और वह काफी इमोशनल हो जाएगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anupamaa Upcoming Episode: स्टार प्लस का सुपरहिट शो अनुपमा लगातार दर्शकों को इमोशन और ड्रामा का तड़का परोस रहा है। हर एपिसोड में कोई न कोई ऐसा मोड़ आ जाता है, जो फैंस को स्क्रीन से बांध लेता है। हाल ही में दिखाया गया कि अनुपमा का पल्लू दीपक पर गिरने से उसमें आग लग जाती है। वहां मौजूद सभी लोग घबरा जाते हैं, लेकिन राही दौड़कर अपनी मां को बचा लेती है और ये सभी के लिए इमोशनल हो जाता है।
दरअसल, आग बुझाने के बाद राही अपनी मां को गले लगा लेती है और कहती है कि अगर आपको कुछ हो जाता तो मेरा क्या होता। अनुपमा लंबे समय से इस प्यार के लिए तरस रही थी, ऐसे में यह लम्हा उसके लिए किसी सपने जैसा होता है। लेकिन इस खुशियों के बीच फिर से एक तूफान खड़ा होने वाला है।
पाखी और तोषू ने डाला जहर
अनुपमा और राही को साथ देखकर सभी लोग चौंक जाते हैं। लेकिन तभी पाखी और तोषू मौके का फायदा उठाकर आग में घी डालने का काम करते हैं। पाखी अनुपमा पर तंज कसते हुए कहती है कि “मम्मी किसी भी फंक्शन को अच्छे से नहीं होने देतीं। पहले माही की शादी बिगाड़ी और अब अंश और प्रार्थना की।” पाखी की यह बात सुनकर राही गुस्से में आ जाती है और वह फिर से अपनी मां को दूर धकेल देती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16.24 करोड़ की धोखाधड़ी, BMC अधिकारी को किया गया सस्पेंड
पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह के कदम को सराहा, 10 करोड़ के मुआवजे की पेशकश पर दिया रिएक्शन
Farah Khan Trip: ‘साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं’, फराह खान के अतरंगी फैशन ने खींचा सबका ध्यान
ये भी पढ़ें- इस बार बिग बॉस 19 में होगा बड़ा धमाका, जो पहले कभी नहीं हुआ, जानें कब और कहां देख पाएंगे शो
टूटा अनुपमा का दिल
राही का यह व्यवहार देखकर अनुपमा का दिल टूट जाता है। वह खुद को संभाल नहीं पाती और कान्हा जी के सामने जाकर फूट-फूटकर रो पड़ती है। वह भगवान से अपनी सारी पीड़ा साझा करती है। यह सीन दर्शकों को इमोशनल कर देगा।
प्रार्थना की विदाई और पराग की एंट्री
दूसरी तरफ शादी का माहौल विदाई के साथ और भी भावुक हो जाएगा। पूरे शाह परिवार की आंखें नम होंगी। तभी प्रार्थना के पिता पराग की एंट्री होगी। अपनी बेटी को देखकर पराग भी भावुक हो जाएंगे। अनुपमा कहेगी कि पिता के बिना विदाई अधूरी रहती है। वहीं मोटी बा पराग को ढूंढने लगेंगी और ख्याति से पूछेंगी कि कहीं वह शादी में तो नहीं चला गया। यह सुनकर ख्याति भी चौंक जाएगी। फिलहाल अब देखना होगा कि राही अपनी मां को हमेशा के लिए अपनाती है या फिर एक बार फिर नफरत हावी हो जाती है।
