इस बार बिग बॉस 19 में होगा बड़ा धमाका, जो पहले कभी नहीं हुआ, जानें कब और कहां देख पाएंगे शो

Bigg Boss 19: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आज यानी 24 अगस्त को ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं शो कब और कहां टेलीकास्ट होगा।
इस बार बिग बॉस 19 में होगा बड़ा धमाका, जो पहले कभी नहीं हुआ, जानें कब और कहां देख पाएंगे शो
बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bigg Boss 19 Premiere: सुपरस्टार सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हर साल ऑडियंस के लिए एक त्योहार की तरह होता है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं और अब यह इंतजार खत्म हो चुका है। आज यानी 24 अगस्त से बिग बॉस 19 की शुरुआत हो रही है। इस बार शो की थीम है, “घरवालों की सरकार”। यानी कि इस सीजन में राजनीति का तड़का देखने को मिलेगा, जो अब तक किसी भी सीजन में नहीं हुआ।

मेकर्स का दावा है कि इस बार का सीजन स्केल और लेवल के मामले में बिग बॉस 13 से भी बड़ा होगा। याद दिला दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल वाले सीजन को अब तक का सबसे एंटरटेनिंग सीजन माना जाता है। लेकिन इस बार मेकर्स का कहना है कि कंटेस्टेंट्स और टास्क दोनों ही स्तर पर शो पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

COO ऋषि नेगी ने बिग बॉस 19 के खोले राज

हाल ही में प्रोडक्शन हाउस एंडेमोलशाइन और बनिजय एशिया के COO ऋषि नेगी ने मीडिया से बातचीत में शो से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि हर बार बिग बॉस पर बायस्ड और स्क्रिप्टेड होने के आरोप लगते हैं, लेकिन इतना लंबा चलने वाला शो कभी स्क्रिप्टेड नहीं हो सकता। ऋषि ने कहा कि "शो में दिखाए गए इमोशन्स पूरी तरह कंटेस्टेंट्स के अपने होते हैं। इस बार हम ऑडियंस को ज्यादा से ज्यादा शामिल करेंगे। वोटिंग और पब्लिक ओपिनियन ही तय करेंगे कि कौन शो से बाहर होगा।"

नए टास्क और अलग अंदाज में होगा पूरा शो

पिछले कुछ सीजन में टास्क की कमी महसूस की गई थी। लेकिन इस बार बिग बॉस 19 में टास्क का स्तर पहले से कहीं बड़ा और अनोखा होगा। COO नेगी के मुताबिक, "हमने इस बार टास्क लिस्ट पर बहुत मेहनत की है। जो टास्क ऑडियंस देखेंगे वो पहले कभी शो में नहीं हुए। स्केल, शूटिंग स्टाइल और इम्पैक्ट  सबकुछ अलग होगा। हमारा लक्ष्य है वही ओजी बिग बॉस वापस लाना, जिसमें टास्क, इमोशन्स और ड्रामा बराबर हों।"

कास्टिंग को लेकर भी मेकर्स का कहना है कि इस बार सिर्फ सोशल मीडिया फॉलोइंग पर ध्यान नहीं दिया गया, बल्कि ऐसे चेहरे चुने गए हैं जो घर को जीवंत बना सकें। यही वजह है कि ऑडियंस को इस बार नई-नई शख्सियतें देखने को मिलेंगी।

कब और कहां होगा टेलीकास्ट?

आज के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स को ऑडियंस से मिलवाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में गौहर खान के देवर आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अनुपमा फेम गौरव खन्ना और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक जैसे नाम शामिल हो सकते हैं। शो को जियोसिनेमा पर लाइव देखा जा सकेगा और एक घंटे बाद इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com