-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Annu Kapoor Is Celebrating His 68th Birthday Today Know Interesting Stories Related To His Life
आर्थिक तंगी के चलते IAS नहीं बन पाए अन्नू कपूर, इस तरह एक्टिंग के क्षेत्र में रखा कदम
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: 20 फरवरी 1956 को मध्य प्रदेश के भोपाल में जन्मे अन्नू कपूर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1983 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अन्नू कपूर ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अन्नू कपूर एक पंजाबी हिंदू परिवार से हैं। उनके पिता मदनलाल कपूर पंजाबी थे, जबकि मां कमला बंगाली थीं। अन्नू के पिता एक पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे। वहीं, उनकी मां एक उर्दू टीचर और क्लासिकल डांसर थीं। अन्नू कपूर के दादा गंगा राम एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
आर्थिक तंगी के चलते छोड़नी पड़ी पढाई
फिल्मों के साथ-साथ अन्नू कपूर भारतीय टीवी इंडस्ट्री का भी बड़ा चेहरा हैं और उन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। इसके साथ ही अन्नू कपूर ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और काफी संघर्ष किया है। अन्नू कपूर ने खुद बताया था कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इसके चलते उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
Annu Kapoor On Om Puri: अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाया धोखे का आरोप, बहन की शादी को बताया दर्दनाक अनुभव
Annu Kapoor Birthday: 22 साल की उम्र में बने 70 साल के बुजुर्ग, एक नाटक ने बदल दी अन्नू कपूर की किस्मत
‘जैसी डिमांड, वैसी सप्लाई’, अन्नू कपूर विथ नवभारत में खुलकर हुई बात, कहा- फिल्मों की विकृति के लिए..
Annu Kapoor Birthday: बॉलीवुड के इनसाइक्लोपीडिया हैं अनु कपूर, जानते हैं सबके रिश्तों का भेद
नाटक के किरदार से प्रभावित हुए निर्देशक
उस दौरान उनकी मां एक स्कूल में मात्र 40 रुपये वेतन पर शिक्षिका थीं। अपने पिता के आग्रह पर अन्नू होम थिएटर कंपनी में शामिल हो गए, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला मिल गया। श्याम बेनेगल के निर्देशन में उन्होंने महज 22 साल की उम्र में एक नाटक में 70 साल के बूढ़े व्यक्ति की भूमिका निभाई। नाटक में अन्नू के अभिनय से प्रभावित होकर श्याम बेनेगल ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया और उसके बाद उन्होंने एक्टर को फिल्म ‘मंडी’ के लिए कास्ट कर लिया था।
चाय से लेकर चूरन तक बेचा
अन्नू कपूर ने बताया था कि जब वह मुंबई आए थे तो सिर्फ 419 रुपये 25 पैसे लेकर आए थे। उनके परिवार की आमदनी इतनी नहीं थी इसलिए घर चलाने के लिए अन्नू कपूर ने कभी चाय बेची तो कभी चूरन भी बेचा। लेकिन अन्नू कपूर ने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक दर्शकों को कभी रेडियो जॉकी, कभी टीवी शो होस्ट, तो कभी एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर अपने कई रंग दिखाए।
विवादों से भी रहा नाता
अन्नू ने खुद को अभिनय की दुनिया में एक मंझे हुए कलाकार के रूप में स्थापित किया है। अपने अभिनय करियर में अन्नू कपूर ने ‘बेताब’, ‘मंडी’, ‘उत्सव’, ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘डर’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘सात खून माफ’ जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया। फिल्म सात खून माफ के दौरान अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद हो गया था। अन्नू ने उस वक्त यह कहकर हलचल मचा दिया कि प्रियंका ने फिल्म में उनके साथ इंटीमेट सीन करने से इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि वह न तो अच्छे दिखते थे और न ही हीरो थे। दोनों के बीच ये विवाद काफी समय तक चलता रहा।
इंटीमेट सीन से सभी को चौंकाया
साल 2020 में आई ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘पौरुषपुर’ में अन्नू कपूर ने इंटीमेट सीन कर सभी को चौंका दिया था। एक्टर ने अपने पूरे एक्टिंग करियर में कभी ऐसे सीन नहीं किए थे, जितने बोल्ड वो ‘पौरुषपुर’ के लिए बने। इस सीरीज में उन्होंने अपने से काफी छोटी एक्ट्रेस के साथ कई इंटीमेट सीन देकर तहलका मचा दिया था।
Annu kapoor is celebrating his 68th birthday today know interesting stories related to his life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














