Annu Kapoor Birthday: बॉलीवुड के इनसाइक्लोपीडिया हैं अनु कपूर, जानते हैं सबके रिश्तों का भेद

एक्टर अनु कपूर ने साल 1983 में फिल्म 'मंडी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अनु कपूर को बॉलीवुड का इनसाइक्लोपीडिया कहते हैं। इसके पीछे एक मजेदार किस्सा है। एक बार अनु कपूर कपिल शर्मा के शो में गए थे।
Annu Kapoor Birthday: बॉलीवुड के इनसाइक्लोपीडिया हैं अनु कपूर, जानते हैं सबके रिश्तों का भेद
बॉलीवुड के इनसाइक्लोपीडिया हैं अनु कपूर
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनु कपूर का जन्म 20 फरवरी, 1956 को भोपाल में हुआ था। उन्होंने साल 1983 में फिल्म 'मंडी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में अनु कपूर को फिल्म 'उत्सव' से पहचान मिली थी। अनु कपूर के पिता मदन लाल एक थियटर कंपनी चलाते थे। अनु कपूर की मां टीजर थीं। उनका परिवार बेहद कठिन समय से गुजरा है।

अनु कपूर घर में आर्थिक तंगी होने के कारण अपनी पढ़ाई नहीं पूरी कर पाए। अनु की मां 40 रुपए की सैलरी पर एक स्कूल में पढ़ाती थीं। घर की आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने पैसे कमाने के लिए चाय से लेकर चूरन के नोट तक बेचे। अन्नू आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे लेकिन पढ़ाई पूरी ना हो पाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। अनु कपूर भारतीय टेलीविजन उद्योग का भी एक चर्चित चेहरा रहे हैं।

अनु कपूर को बॉलीवुड का इनसाइक्लोपीडिया कहते हैं। इसके पीछे एक मजेदार किस्सा है। एक बार अनु कपूर कपिल शर्मा के शो में गए थे। यहां उन्होंने बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्स के बारे में जानकारी शेयर की। अनु कपूर इस मौके पर अपनी लाइफ का एक किस्सा शेयर किया। अनु कपूर का पूरा नाम अनिल कपूर है। एक बार जब अनु, अनिल कपूर के साथ शूटिंग कर रहे थे, तो उनके नाम का चैक एक्टर को मिल गया था। यह देख कर एक्टर काफी खुश हो गए थे।

अनु कपूर ने बताया कि मसाल फिल्म की शूटिंग के दौरान उनको 4 हजार पेमेंट मिलने वाले थे। हालांकि, एक्टर को इस फिल्म के लिए 10 हजार पेमेंट मिले। तब तो एक्टर को लगा उनके साथ कोई चमत्कार हो गया है। हालांकि, जब बोनी कपूर अपने भाई का पेमेंट लेने गए तब अकाउंटेंट ने कहा आप का पेमेंट हो गया है। तब फिर बोनी कपूर ने अनु कपूर से बात की। उन्होंने कहा कि 10 हजार का चैक मेरे भाई का है, तब अनु कपूर मान गए पर उन्होंने 10 हजार का चैक ले लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com