अंकुश राजा का नया छठ सॉन्ग ‘छठीया करेला जाईब नईहर’ रिलीज, इंटरनेट पर मचाया धमाल
Chhath Puja Song: 25 अक्टूबर से छठ पर्व की शुरुआत होने जा रही है। इस खास मौके के लिए अंकुश राजा ने नया छठ गीत ‘छठीया करेला जाईब नईहर’ रिलीज कर दिया, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अंकुश राजा छठ पूजा सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Chhath Puja Song 2025: छठ पर्व के आगमन के साथ ही भक्ति और उत्साह का माहौल पूरे देश में गूंजने लगा है। इसी शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट सिंगर और एक्टर अंकुश राजा ने अपने चाहने वालों के लिए एक शानदार तोहफा पेश किया है। शनिवार को उन्होंने अपना नया छठ गीत ‘छठीया करेला जाईब नईहर’ रिलीज कर दिया, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
दरअसल, यह गीत अंकुश राजा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने में छठ महापर्व की आस्था, परंपरा और भावनाओं का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है। वीडियो में घाट की सजावट, पूजा की तैयारियां और भक्ति से भरे दृश्यों को बेहद भावनात्मक अंदाज में फिल्माया गया है।
अंकुश राजा सॉन्ग सुन भक्तिमय हुए लोग
अंकुश राजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का एक छोटा क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “हमर नया गाना ‘छठीया करेला जाईब नईहर’ रिलीज हो गइल बा, जरूर सुनीं।” उनका यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट सेक्शन में उनकी आवाज और गाने के भावपूर्ण बोलों की तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
गाने को अंकुश राजा और सृष्टि भारती ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसके बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं, जो छठ की महिमा, नईहर की याद और पूजा की पवित्रता को बेहद सहजता से बयां करते हैं। संगीत विक्की वोक्स ने दिया है, जिन्होंने भक्ति रस और आधुनिक संगीत का शानदार मेल तैयार किया है।
वीडियो में दिखा आस्था का रंग
वीडियो में छठ पर्व की झलकियां मन मोह लेने वाली हैं, महिलाएं व्रत की तैयारी करती नजर आ रही हैं, घाटों पर दीपों की रौशनी फैली है, और चारों ओर भक्ति का माहौल दिखाई देता है। वहीं, अंकुश राजा को स्टूडियो में दिल से गाते हुए भी दिखाया गया है, जो गाने को और वास्तविक बनाता है।
ये भी पढ़ें- आलिया-रणबीर का नया आशियाना तैयार, दिवाली पर राहा और नीतू कपूर संग करेंगे गृह प्रवेश
अंकुश राजा का संगीत सफर
अगर बात करें अंकुश राजा के करियर की, तो उन्होंने साल 2009 में बतौर चाइल्ड सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला गाना ‘नमन बा नव दुर्गा’ काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा और फिल्म ‘मैं तेरा आशिक’ से डेब्यू किया। हालांकि, अंकुश अपने भाइयों के साथ मिलकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई हिट गाने दे चुके हैं, जिनमें ‘पकड़ुआ बियाह’ और ‘ऐहा ससुरारी जीजा जी’ जैसे गीत आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
