‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Kajal Aggarwal Fan: काजल अग्रवाल ने फिल्म सेट का एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना इजाजत उनकी कैरावैन में घुस आया, शर्ट उतारकर उनके नाम का टैटू दिखाने लगा।
- Written By: सोनाली झा
काजल अग्रवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kajal Aggarwal Caravan Incident: काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ को लेकर चर्चा में हैं। 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने अर्चना नाम की एक वकील का किरदार निभाया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, जल्द ही वह रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में रावण बने यश की पत्नी मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी।
हाल ही में एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई एक डरावनी घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद वह अपनी कैरावैन में आराम कर रही थीं। तभी फिल्म यूनिट का एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना दरवाजा खटखटाए और बिना किसी अनुमति के सीधे उनकी कैरावैन के अंदर आ गया। काजल के मुताबिक, उस व्यक्ति ने अंदर आते ही अपनी शर्ट उतार दी और अपनी छाती पर बना उनके नाम का टैटू दिखाने लगा।
फैन होना अच्छी बात है, लेकिन सीमाएं जरूरी हैं
काजल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी थी कि कोई उनके काम का इतना बड़ा प्रशंसक है कि उसने उनके नाम का टैटू तक बनवा लिया। लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी महिला के निजी स्पेस में बिना इजाजत घुसना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर कोई फैन है तो यह अच्छी बात है, लेकिन बिना अनुमति किसी महिला के कमरे या कैरावैन में घुस जाना बिल्कुल गलत है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
TMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
काजल ने बताया कि उन्होंने तुरंत उस असिस्टेंट डायरेक्टर को ऐसा व्यवहार दोबारा न करने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की हरकत पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके बाद उन्होंने उसे तुरंत कैरावैन से बाहर जाने के लिए कहा। काजल अग्रवाल का यह अनुभव एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि सेलिब्रिटी होने के बावजूद कलाकारों की निजता और सुरक्षा का सम्मान करना बेहद जरूरी है। फैन और कलाकार के बीच सम्मानजनक दूरी बनाए रखना ही सही व्यवहार है, ताकि किसी भी तरह की असहज या डरावनी स्थिति पैदा न हो।
