सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
Pritam and Pedro: साइबर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की पॉपुलेरिटी अब सात समंदर पार तक पहुंच गई है। साउथ कोरियाई प्रोडक्शन हाउस इसके रीमेक राइट्स खरीदने के लिए मेकर्स से बातचीत कर रहा है।
- Written By: यति सिंह
'प्रीतम एंड पेड्रो' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pritam and Pedro Korean Remake: डिजिटल दुनिया की गहरी और उलझी हुई गलियों में जब अपराध दस्तक देता है, तो उससे निपटने का तरीका भी अलग होना चाहिए। इसी थीम पर बनी साइबर क्राइम ड्रामा सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने ओटीटी पर रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। 6 एपिसोड की इस थ्रिलर सीरीज की कहानी इतनी जबरदस्त रही कि इसने सिर्फ भारतीय दर्शकों की वाहवाही ही नहीं लूटी, बल्कि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी चर्चा जोर-शोर से शुरू हो गई है।
बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में तैयार हुई इस सीरीज को दर्शकों का बेहिसाब प्यार मिला है। सीरीज की अपार सफलता के बाद अब इसके इंटरनेशनल रीमेक को लेकर बातचीत शुरुआती दौर में पहुंच गई है। खबरों के अनुसार दक्षिण कोरिया का एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस इस कहानी को अपने अंदाज में कोरियाई दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में है। उन्होंने सीरीज के रीमेक राइट्स हासिल करने के लिए भारतीय निर्माताओं को कॉनटेक्ट किया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच इस बात पर मंथन चल रहा है कि इस कहानी को कोरियाई सांस्कृतिक परिवेश में किस तरह बेहतर ढंग से ढाला जा सकता है।
पुराना पुलिस अफसर और नए जमाने का हैकर मचाएगा धमाल
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी और दो मुख्य किरदारों का अनोखा तालमेल है। शो में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और वीर हिरानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। कहानी एक पारंपरिक सोच वाले पुलिस अधिकारी और आज के नए दौर के टेक-सैवी हैकर के इर्द-गिर्द घूमती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
TMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
एक तरफ जहां पुराना पुलिस अफसर अपने अनुभवों से केस सुलझाने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी तरफ यंग हैकर तकनीक की मदद से साइबर अपराधियों की धज्जियां उड़ाता है। इन दोनों का यह तालमेल सीरीज में जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस पैदा करता है।
क्या इस डील से वैश्विक मंच पर चमकेगी भारतीय कहानी
अविनाश अरुण के बेहतरीन निर्देशन में बनी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ सीरीज साइबर अपराध की दुनिया के कड़वे सच को बेहद बारीकी से सामने लाती है। लेकिन अभी कोरियाई रीमेक को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन इस तरह की चर्चा ही भारतीय कंटेंट के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें: ‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
यदि यह बातचीत एक सही अंजाम तक पहुंचती है, तो यह भारतीय ओटीटी कंटेंट के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगी। इससे यह साफ हो जाएगा कि भारत में बन रही कहानियां अब सरहदों के पार भी अपनी मजबूत धाक जमा रही हैं।
