New Chhath Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया छठ गाना 'छठ व्रत' रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

New Chhath Song Chhath Vrat released: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का नया छठ गीत ‘छठ व्रत’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में एक संतानहीन कपल की कहानी दिखाई गई है।
New Chhath Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया छठ गाना 'छठ व्रत' रिलीज, फैंस हुए इमोशनल
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया छठ गाना 'छठ व्रत' रिलीज
Published on: 
Updated on: 

Amrapali Dubey and Nirahua New Chhath Song: भोजपुरी सिनेमा की फेमस जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ एक बार फिर दर्शकों के दिलों में उतरने के लिए तैयार हैं। इस जोड़ी का नया छठ गाना 'छठ व्रत' हाल ही में रिलीज हुआ है, जो अपने भावनात्मक कथानक और संवेदनशील प्रस्तुति के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने की कहानी एक ऐसी दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो संतान सुख से वंचित है।

वीडियो में आम्रपाली दुबे एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी छोटी बहन की गोद भराई में जाती है, लेकिन दुर्भाग्यवश उसे वहां अपशकुन का कारण मान लिया जाता है। इसी दौरान एक हादसे में बहन और उसका अजन्मा बच्चा गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं। इसके बाद आम्रपाली छठी मईया का व्रत पूरे समर्पण और श्रद्धा से करती हैं, ताकि अपनी बहन और उसके बच्चे की जान बचाई जा सके। दस मिनट लंबे इस गाने में धार्मिक आस्था, पारिवारिक भावनाओं और मानवीय संवेदना का गहरा समावेश दिखाई देता है।

फैंस का रिएक्शन

'छठ व्रत' को कल्पना पटवारी ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज में गाया है, जबकि इसके गीतकार धरम हिंदुस्तानी हैं। संगीत निर्देशन और वीडियो की सिनेमैटिक अपील दर्शकों को बांधे रखने में सक्षम रही है। सोशल मीडिया पर 'छठ व्रत' को लेकर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि दिल छू लेने वाली कहानी, कल्पना की आवाज और आम्रपाली की एक्टिंग ने जादू कर दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि जब भी आम्रपाली और निरहुआ साथ आते हैं, कुछ बड़ा जरूर करते हैं, इस बार छठ पर यही गाना छाएगा।

आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो आम्रपाली दुबे की आगामी फिल्मों में ‘सास बहू और यमराज’ तथा ‘मातृ देवो भव’ शामिल हैं। दोनों फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं, जबकि उनकी फिल्म ‘रोजा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं निरहुआ की हालिया फिल्मों में ‘हमार नाम बा कन्हैया’, ‘गोवर्धन’, ‘अजय’, और ‘बलम बड़ा नादान 2’ शामिल हैं। उनकी आने वाली फिल्मों ‘पटना से पाकिस्तान 2’, ‘सात फेरे चार वचन’, और ‘हे राम’ को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com