-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Amrapali Dubey Delivered A Message To The Public Ahead Of The Bihar Elections
आम्रपाली दुबे ने बिहार चुनाव से पहले जनता को दिया संदेश, बोलीं- विकास होगा तो पलायन रुकेगा
- Written By: सोनाली झा
Amrapali Dubey on Bihar Election: आम्रपाली दुबे ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता को संदेश देते हुए कहा कि राज्य में वही सरकार बननी चाहिए जो विकास को प्राथमिकता दे और पलायन की समस्या पर काम करे।

आम्रपाली दुबे ने बिहार चुनाव से पहले जनता को दिया संदेश
Amrapali Dubey Delivered a Message to the Public: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य की सियासत गर्माने लगी है। इस बार सिर्फ राजनीतिक नेताओं ही नहीं, बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी अपने बयानों और विचारों से सुर्खियों में हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी बिहार के विकास और राजनीति पर अपनी राय रखी है।
आम्रपाली दुबे ने हाल ही में पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में वही सरकार बननी चाहिए जो विकास को प्राथमिकता दे और पलायन की समस्या पर काम करे। उन्होंने कहा कि कोशिश तो सब लोग कर रहे हैं कि एनडीए की सरकार बने। मैं बिहार के लिए हमेशा यही कामना करती हूं कि जो भी सरकार बने, वह राज्य के विकास के लिए काम करे और हमारे बिहार से पलायन को रोके।
आम्रपाली दुबे ने कही ये बात
आम्रपाली दुबे ने आगे कहा कि अगर विकास होगा तो पलायन अपने आप रुक जाएगा। आम्रपाली का कहना है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में राज्य में काफी विकास हुआ है और इस बार भी लोग उम्मीद कर रहे हैं कि और तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में अगर इंडस्ट्री और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे तो युवाओं को अपने घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
‘बेटी को भी नहीं बख्शा… फेक अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं अंजना सिंह, खेसारी लाल का नाम आया सामने
Divyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
आम्रपाली दुबे का राजनीति पर बयान
बातचीत के दौरान आम्रपाली ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को चुनाव मैदान में उतरने पर शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि चंदा देवी जी को मेरी शुभकामनाएं हैं। वह समाज के लिए अच्छा काम करें, यही मेरी इच्छा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद राजनीति में आने की सोच रही हैं, तो आम्रपाली ने साफ किया कि वह फिलहाल राजनीति में कदम नहीं रखना चाहतीं। उन्होंने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान फिल्मी करियर पर है और आने वाले महीनों में उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
आम्रपाली दुबे की फिल्म
फिल्मी मोर्चे पर आम्रपाली दुबे ने हाल ही में दीपावली के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। उनका नया गाना ‘आई है दिवाली’ रिलीज हुआ है, जो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सास, बहू और यमराज’ का हिस्सा है। इस गाने में आम्रपाली अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं। गाने को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने गाया है, जबकि इसके बोल शेखर मधुर ने लिखे हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और यूट्यूब पर लाखों व्यूज पा चुका है।
Amrapali dubey delivered a message to the public ahead of the bihar elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













