- Hindi News »
- Entertainment »
- Aligarh Swara Bhaskar Fahad Ahmad Court Marriage Ruckus Over Reception In Amu Campus
जायज नहीं शादी… फिर वलीमा कैसा? स्वरा भास्कर-फहाद अहमद की मैरिज को लेकर AMU कैंपस में मचा बवाल
- Written By: काजल चोपड़े

अलीगढ़: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने एएमयू (AMU) से स्नातक की पढ़ाई करने वाले फहाद अहमद (Fahad Ahmad) से शादी (Marriage) कर ली। शादी के बाद एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कैंपस में दावत का ऐलान किया है। हालांकि, इस दावत का एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने विरोध किया है, उनका कहना है कि, एएमयू एक शिक्षण संस्थान है। इस तरह की दावत का आयोजन करना एएमयू में शोभा नहीं देता।
नदीम अंसारी ने इस दावत का विरोध करते हुए कहा कि, ‘हम किसी भी हालत में इस तरह के आयोजन होने देंगे, क्योंकि यह शादी इस्लामी तौर पर जायज नहीं है। नदीम अंसारी ने यह भी कहा कि एक तरीके से हम कह सकते हैं कि शाहीन बाग और टुकड़े टुकड़े गैंग वाले यहां आएंगे तो देश विरोधी नारे भी लगा सकते हैं। अगर इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई नहीं की गई तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।’
सम्बंधित ख़बरें
24 मई का इतिहास: आज के दिन हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
AMU में ‘3 Idiots’ स्टाइल स्पीच से छाया अफ्रीकी छात्र, हिंदी में भाषण सुन झूम उठे स्टूडेंट्स
27 मार्च का इतिहास : मुसलमानों को इल्म की राह दिखाने वाले, सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि
नदीम अंसारी ने आगे कहा कि, ‘हमारे पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद की शादी की पार्टी यहां होने का ऐलान किया। मैं एक बात साफ़ तौर पर कहना चाहता हूँ कि, मोहब्बत किसी से भी हो सकती है। लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक शिक्षण संस्थान है। यहां इस तरह की एक्टिविटी होना सही नहीं। हम इस बात का पुरजोर विरोध करेंगे।’
नदीम अंसारी ने कहा कि, ‘फहाद ने कोर्ट मैरिज की है। अच्छी बात है, लेकिन आप वलीमा का जिक्र लेकर आ रहे हैं। एक तरीके से देखा जाए तो शादी शरीयत के हिसाब से जायज नहीं है तो वलीमा क्या होगा? अलीगढ़ में बहुत से बड़े रेस्टोरेंट हैं, आप वहां जाकर दावत दे सकते हैं। लेकिन, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इस तरीके से कोई भी इवेंट नहीं होने देंगे। अगर कोई इस तरह का इवेंट होगा तो मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि एएमयू एडमिनिस्ट्रेशन और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को तुरंत इसका संज्ञान लेना चाहिए। क्योंकि एक तरीके से हम कह सकते हैं कि शाहीन बाग और टुकड़े टुकड़े गैंग वाले यहां आएंगे तो देश विरोधी नारे भी लग सकते हैं।’
नदीम अंसारी ने कहा कि, ‘मैं प्रशासन को अभी से आगाह करना चाहता हूं, ऐसे लोगों को कैंपस में नहीं आने दिया जाए। ऐतराज़ किसी बात का नहीं है, फहाद हमारे यहां के स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने शादी की अच्छी बात है, लेकिन फैजुल भाई ने जो स्टेटमेंट दिया है और राजनीति शुरू कर दी है। उनकी शादी हो गई है वह आराम से खुश रहें। कोई परेशानी नहीं है। कैंपस को आप बीच में लेकर क्यों आ रहे हैं।
Aligarh swara bhaskar fahad ahmad court marriage ruckus over reception in amu campus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
May 28, 2026 | 09:01 PMलक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
May 28, 2026 | 09:00 PMबज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:53 PMसिर पर गहरे घाव और गले पर निशान, सागर के जंगल में तेंदुए की रहस्यमयी मौत! दूसरे तेंदुए से खूनी संघर्ष की आशंका
May 28, 2026 | 08:50 PMसावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:45 PMठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
May 28, 2026 | 08:32 PMसावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
May 28, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














