24 मई का इतिहास: आज के दिन हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना

Aligarh Muslim University: 24 मई 1920 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। सर सैयद अहमद खान द्वारा 1877 में स्थापित कॉलेज आगे चलकर AMU बना।
History of May 24: Aligarh Muslim University Was Founded on This Day
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

AMU Foundation Day: देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में गिने जाने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना 24 मई 1920 को की गयी थी। उस समय के महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की जरूरत महसूस करते हुए 1877 में मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कालेज की स्थापना की थी। यही कॉलेज आगे जाकर 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। यह आजादी के बाद देश के चार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक था।

देश-दुनिया के इतिहास में 24 मई की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1543 : पोलैंड के खगोलविद निकोलस कॉपरनिकस का निधन, उन्होंने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते हैं और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है, जिससे विभिन्न मौसम आते जाते हैं।

1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।

1877 : सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में सात छात्रों के साथ एक मदरसे की स्थापना की जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज और फिर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना।

1883 : ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।

1915 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।

1931 : पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।

1959 : साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।

1985 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।

1986 : मार्गरेट थैचर इजराइल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।

1994 : मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मौत।

1994 : न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।

2001 : नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।

2014: यूनान और तुर्किये के बीच एजियन सागर में 6.4 तीव्रता के भूकंप के कारण 324 लोग घायल।

2019: गुजरात में सूरत के सरथना में स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 22 छात्रों की मौत।

2022 : बलजीत कौर माउंट ल्होत्से पर चढ़ाई के बाद एक महीने से भी कम समय में, आठ हजार मीटर की ऊंचाई वाली चार पर्वत चोटियों पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय पर्वतारोही बनीं।

2025: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से भीषण हमला किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com