27 मार्च का इतिहास : मुसलमानों को इल्म की राह दिखाने वाले, सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि

Sir Syed Death: 27 मार्च इतिहास में सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा के जरिए मुस्लिम समाज में जागरूकता लाई और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की नींव रखी।
History of March 27: The Death Anniversary of Sir Syed Ahmed Khan—The Guiding Light of Knowledge for Muslims.
Sir Syed Ahmad Khan Legacy( Source: Social Media )
Updated on

Sir Syed Ahmad Khan Legacy: इतिहास में 27 मार्च का दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के लिए दर्ज है। वर्ष 1898 में 27 मार्च ही वह दिन था जब देश के मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा के उजाले से रोशन करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन हुआ था।

उर्दू साहित्य के ज्ञाता और कई भाषाओं के जानकार सर सैयद अहमद खान ने मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की, जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुआ।

आज यह विश्वविद्यालय विश्च में मुस्लिम शिक्षा के प्रतिष्ठित स्तंभ के तौर पर जाना जाता है, जहां दुनियाभर से लोग पठन-पाठन और अध्ययन के लिए आते हैं।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1668 : इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बंबई (अब मुम्बई) को ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले किया।

1855 : अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट लिया।

1898 : भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन।

1977 : स्पेन के कनेरी द्वीपों के मशहूर पर्यटन स्थल टेनेरीफ में दो जंबो जेट हवाई पट्टी पर ही टकरा गए, जिससे 583 लोगों की मौत हो गई।

1990 : पश्चिम बंगाल के निंपुरा में एक यात्री बस के एक पुल से टकराकर नीचे गिरने के दौरान बिजली की तारों में अटक जाने से हुए भीषण धमाके में 41 लोगों की करंट लगने से मौत और 21 अन्य बुरी तरह झुलसे।

1998 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने दवा बनाने वाली कंपनी फाइजर की दवा वियाग्रा को नपुंसकता के इलाज की दवा के तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी दी।

2010 : भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया।

2011 : जापान के फुकुशिमा में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाया गया।

2022: बहरीन में हिजाब पहने महिला को प्रवेश नहीं देने के आरोप में अदलिया शहर में स्थित भारतीय रेस्तरां 'लैंटर्न्स' को बंद किया गया।

2024: थाइलैंड की संसद के निचले सदन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला विधेयक पारित।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com