-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Alia Bhatt Got Trolled For Shouting Shiva Again And Again In Brahmastra Now Husband Ranbir Kapoor Clarified
बार-बार ‘शिवा’ चिल्लाने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, अब पति रणबीर कपूर ने दी सफाई
- Written By: मृणाल पाठक

मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) इस समय बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म की कमाई उस समय हो रही है, जब बॉलीवुड बॉयकॉट (Bollywood Boycott) का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन, इस फिल्म पर इस ट्रेंड का कोई असर नहीं हुआ। हालांकि, इस फिल्म में अपनी एक्टिंग को लेकर आलिया भट्ट जरूर ट्रोल (Alia Bhatt Troll For Shiva) हो गई हैं।
शिव चिल्लाने पर ट्रोल हुईं आलिया
दरअसल, इस फिल्म में आलिया के ‘शिवा’ डायलॉग का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। जिस पर अब अयान मुखर्जी और रणबीर ने प्रतिक्रिया दी है। ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट ज्यादातर शिवा-शिवा करती ही दिखाई दी हैं। हालांकि, अब ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर ने बताया है कि आखिर फिल्म में आलिया बार-बार शिवा-शिवा ही क्यों करती नज़र आई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Alpha Collection: धमाल 4 की एंट्री से लड़खड़ाई अल्फा, 8वें दिन भी 50 करोड़ क्लब से दूर रही आलिया भट्ट की फिल्म
रणबीर ने दी सफाई
रणबीर कपूर ने आलिया को ट्रोल करने पर कहा कि, ‘मैं अपनी ऑडियंस को बताना चाहता हूं कि आलिया और मैं हमेशा अयान से पूछते थे कि मेरा नाम शिवा है और आलिया का ईशा है, क्या इसे बार-बार दोहराने की जरूरत है? लेकिन अयान ने इस चीज को लेकर कहा कि, जब कोई प्यार में होता है तो उसे उस शख्स का नाम लेना काफी पसंद होता है, जिससे वो प्यार करता है और मुझे लगता है कि इस बात में दम है।’
स्क्रिप्ट का हिस्सा
उनके अलावा डिरेक्टर अयान ने कहा- ‘लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि जब मैं बात करता हूं तो मैं लोगों के नाम बार-बार लेता रहता हूं। ये मेरी आदत है। यही चीज स्क्रिप्ट का हिस्सा भी रही, जो आपको फिल्म में देखने को मिला है।’
ब्रह्मास्त्र को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
बता दें कि, ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर की जोड़ी ने सिल्वर स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्रह्मास्त्र ने रिलीज के 2 हफ्तों में कई टॉप मूवीज के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। इस फिल्म को दर्शक शानदार रिस्पॉन्स दे रहे हैं। रणबीर और आलिया का कैरेक्टर दर्शकों का काफी पसंद आ रहा है।
Alia bhatt got trolled for shouting shiva again and again in brahmastra now husband ranbir kapoor clarified
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














