नए घर की वीडियो लीक पर भड़कीं आलिया भट्ट, बोलीं- यह प्राइवेसी का उल्लंघन है

Alia Bhatt New House Video Leak: आलिया भट्ट अपने नए घर के कंस्ट्रक्शन को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ नजर आया। उनके घर की वीडियो बिना परमिशन ऑनलाइन लीक हो गईं।
नए घर की वीडियो लीक पर भड़कीं आलिया भट्ट, बोलीं- यह प्राइवेसी का उल्लंघन है
नए घर की वीडियो लीक पर भड़कीं आलिया भट्ट
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt got Angry: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने नए घर के कंस्ट्रक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन मंगलवार शाम उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल, आलिया ने अपने बन रहे नए घर की फोटोज और वीडियो बिना इजाजत ऑनलाइन लीक किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे न सिर्फ प्राइवेसी का उल्लंघन बताया बल्कि एक गंभीर सुरक्षा खतरे से भी जोड़ा।

आलिया भट्ट ने मंगलवाल को अपनी इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर किया है। आलिया ने पोस्ट में लिखा कि मैं जानती हूं कि मुंबई जैसे शहर में जगह की कमी है और कई बार खिड़की से दिखने वाला नजारा किसी और का घर होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको किसी के घर की वीडियो बनाने और शेयर करने का हक मिल जाए।

आलिया भट्ट का सिक्योरिटी इश्यू

आलिया भट्ट ने आगे लिखा कि हमारा घर अभी बन रहा है और उसकी कई वीडियो बिना हमारी जानकारी और परमिशन के रिकॉर्ड कर पब्लिकली शेयर की गई हैं। यह साफ तौर पर प्राइवेसी का उल्लंघन है और सीरियस सिक्योरिटी इश्यू भी। जरा सोचिए, अगर आपके घर के अंदर की वीडियो कोई बना कर बिना बताए शेयर कर दे तो आपको कैसा लगेगा? किसी के पर्सनल स्पेस को कैप्चर करना कंटेंट नहीं है। यह गलत है और इसे नॉर्मल नहीं बनाना चाहिए।

फैंस और मीडिया से अपील

आलिया भट्ट ने फैंस और मीडिया से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को ऐसा कोई कंटेंट दिखे, तो उसे न तो शेयर करें और न ही आगे बढ़ाएं। साथ ही मीडिया हाउस से रिक्वेस्ट की कि जो वीडियो और फोटोज पहले ही प्रकाशित कर चुके हैं, कृपया उन्हें तुरंत हटा दें। आलिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई फैंस ने उनकी बात को सही ठहराते हुए लिखा कि सेलेब्स भी इंसान हैं और उनकी प्राइवेसी का सम्मान होना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बिना इजाजत किसी की पर्सनल प्रॉपर्टी की फोटो या वीडियो लेना कानूनी तौर पर भी गलत है।

करियर फ्रंट पर आलिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इस साल अपनी नई फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें वह एक स्पाई का रोल कर रही हैं। फिल्म में शरवरी वाघ भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे। आलिया को आखिरी बार जिगरा में देखा गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com