Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका

Akshay Kumar And Saif Ali Khan Haiwaan: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट के ऐलान के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 27, 2026 | 03:16 PM

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान की रिलीज डेट (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akshay Kumar Film Haiwaan Release Date: बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की आगामी थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है, जिसके बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। ‘हैवान’ एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लंबे समय बाद साथ दिखाई देगी।

फिल्म के कास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने किया है। प्रियदर्शन अपनी अलग शैली की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म से भी दर्शकों को एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

15 महीने की नातिन और PM मोदी के लिए खास लगाव, सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

K Bhagyaraj Death: नहीं रहे के भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दे रही कड़ी टक्कर

Welcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा

फिर साथ आए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार

‘हैवान’ से पहले प्रियदर्शन और अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ‘भूल भुलैया’ के बाद यह प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

ये भी पढ़ें- Birthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर ने दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी

सैफ अली खान भी हैं चर्चा में

दूसरी ओर, सैफ अली खान हाल ही में फिल्म ‘कर्तव्य’ में दिखाई दिए, जिसमें उनके साथ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म एक पुलिस अधिकारी की कहानी पर आधारित है, जिसे अपने परिवार की सुरक्षा और कर्तव्य के बीच कठिन फैसला लेना पड़ता है। अब दर्शकों की नजरें ‘हैवान’ पर टिकी हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन और अक्षय कुमार-सैफ अली खान की जोड़ी को देखते हुए फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

Akshay kumar and saif ali khan film haiwaan release date out

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 03:16 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Saif Ali Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.