Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Welcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा

Welcome 3 Opening Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने रिलीजिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 27, 2026 | 09:02 AM

मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Welcome 3 BO Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से जोरदार ठहाके गूंजने लगे हैं और इसका पूरा श्रेय जाता है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को। अपनी पिछली फिल्म भूत बंगला से बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचाने के बाद अब अक्षय अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ दर्शकों को गुदगुदाने लौट आए हैं। उनकी नई कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। सिनेमाघरों से आ रही खबरें बताती हैं कि दर्शक इस फिल्म को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं, जिसके चलते पहले ही दिन नोटों की बारिश शुरू हो गई है।

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने रिलीजिंग डे पर जो आंकड़े दर्ज किए हैं, वे वाकई हैरान करने वाले हैं। रिपोर्टों के अनुसार ‘वेलकम टू द जंगल’ कॉमेडी ड्रामा ने पहले ही दिन भारत में 15 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कलेक्शन किया है। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म ने कमाई के मामले में अक्षय कुमार की ही पिछली रिलीज भूत बंगला को काफी पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने पहले दिन केवल 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

दुनियाभर में दिखा वेलकम का जलवा

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यूज के जरिए ही 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा देश भर के सिनेमाघरों में इस फिल्म के कुल 10,892 शोज दिखाए गए हैं। इन शानदार शोज के दम पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये के पार हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर ने दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी

20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री

‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी

‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन मचाया धमाका, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

जबकि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, जहां इसने पहले दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 29.00 करोड़ रुपये हो चुका है।

ये भी पढ़ें: RD Burman Birthday: 5 सुरों में रोने वाला बच्चा, 9 साल में बन गए कंपोजर, जानिए पंचम दा की अनसुनी कहानी

दिग्गज फिल्मों से टकराई कलाकारों की फौज

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी भी काफी अनूठी और मनोरंजक है। कके केंद्र में एक ऐसा कहानी में अमीर व्यक्ति है जो अपनी काली कमाई को सफेद करने के लिए एक फिल्म बनाने का फैसला करता है। इस योजना को अंजाम देने के लिए वह कई संघर्ष कर रहे कलाकारों को काम पर रखता है।

इसके बाद यह अभिनेता अक्षय कुमार समेत सितारों की पूरी टोली अनजाने में शूटिंग के लिए एक गांव में पहुंच जाती है, जहां किसी को भी असली मकसद का अंदाजा नहीं होता। फिल्म की कहानी में असली रोमांच तब आता है जब इन सीधे-साधे कलाकारों का सामना असली के खतरनाक विलन से हो जाता है,

Welcome 3 bo collection welcome to the jungle box office reports akshay kumar film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 09:02 AM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Arshad Warsi
  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Rajpal Yadav
  • Suniel Shetty

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.