Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दे रही कड़ी टक्कर
Cocktail 2 vs Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की नई फिल्म की एंट्री के बावजूद शाहिद कपूर स्टारर 'कॉकटेल 2' ने 8वें दिन भी शानदार पकड़ मजबूत रखते हुए वर्ल्डवाइड 114 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
- Written By: यति सिंह
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shahid kapoor Cocktail 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराव हमेशा से ही दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। खिलाड़ी अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बड़े लेवल पर रिलीज होने के बाद भी एक पुरानी फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। यहां हम बात कर रहे हैं एक्टर शाहिद कपूर की नई रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ की, जो रिलीजिंग के दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी नए सिनेमाई तूफान के सामने घुटने टेकने को बिल्कुल तैयार नहीं है।
खबरों के अनुसार नई बड़ी कॉमेडी फिल्म के आते ही बाकी फिल्में अपना बोरिया-बिस्तर लगभग समेट देती है। अपने रिलीजिंग के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भी इस लव ट्राइएंगल ड्रामा ने सिनेमाघरों में अपनी रफ्तार धीमी नहीं होने दी। इस फिल्म ने नए कॉम्पिटिशन के बीच भी अपनी कमाई की रफ्तार को जस का तस बनाए रखा है, जिसे देखकर एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं।
8वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीजिंग के 8वें दिन यानी बीते शुक्रवार को घरेलू बाजार में 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने अपने 7वें दिन भी ठीक इतनी ही रकम बटोरी थी। देश भर के थिएटर्स में शुक्रवार को इस फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के कुल 5,965 शोज चलाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा
RD Burman Birthday: 5 सुरों में रोने वाला बच्चा, 9 साल में बन गए कंपोजर, जानिए पंचम दा की अनसुनी कहानी
Birthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर ने दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी
20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
वहीं फिल्म का कुल घरेलू ग्रॉस कलेक्शन अब 89.17 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है, जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल नेट कलेक्शन 74.75 करोड़ रुपये का किया।
ये भी पढ़ें: Welcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा
विदेशों में भी छाया शाहिद की तिकड़ी का जलवा
शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का जादू केवल देश के भीतर ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छाया रहा। बीते दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 50 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन अब बढ़कर 25.50 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है। अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 8 दिनों के सफर के बाद यह फिल्म 114.67 करोड़ रुपये की कमाई की।
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के मेन एक्टर शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर दो हसिनाओं के बीच फंसे हुए एक बेहद उलझे हुए प्रेमी के किरदार में नजर आ रहे हैं। एक तरफ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ उनका भावुक रिश्ता दर्शकों के दिलों को छू रहा है, तो दूसरी तरफ कृति सेनन फिल्म में ग्लैमर और नए जमाने के रोमांस का तड़का लगा रही हैं।
