'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन मचाया धमाका, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

Welcome To The Jungle Collection: अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने पेड प्रीव्यू के बाद 8:30 बजे तक 11.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
Akshay Kumar Suniel Shetty Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1
वेलकम टू द जंगल की कमाई (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Updated on

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अहमद खान के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस और रवीना टंडन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर फिल्म की कॉमेडी, स्टारकास्ट और अक्षय कुमार के डबल रोल की जमकर चर्चा हो रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी फिल्म को मिलता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू में करीब 3.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद पहले दिन फिल्म की कमाई में लगातार तेजी देखने को मिली।

फिल्म की पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन रात 8:30 बजे तक 11.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 15.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 25 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, अंतिम आंकड़े देर रात तक आने की उम्मीद है, जिससे पहले दिन की कमाई में और इजाफा हो सकता है।

2026 की 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे

'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन की कमाई के मामले में इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसने राजा शिवाजी, है जवानी तो इश्क होना है, पेद्दी हिंदी कलेक्शन, ओ रोमियो, चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो दो, हॉन्टेड 3डी, भारत भाग्य विधाता, मैं वापस आऊंगा और गवर्नर जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इससे साफ है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत दर्ज कराई है।

अक्षय कुमार के डबल रोल की हो रही तारीफ

'वेलकम टू द जंगल' लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जहां वह पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। रवीना टंडन और दिशा पाटनी के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शक पसंद कर रहे हैं। वहीं, फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और मल्टीस्टारर कास्ट भी इसकी बड़ी ताकत मानी जा रही है। अब सभी की नजरें पहले वीकेंड के कुल कलेक्शन पर टिकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com