Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

15 महीने की नातिन और PM मोदी के लिए खास लगाव, सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Athiya Shetty Daughter: अभिनेता सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन इवारा रोज़ सुबह उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लड्डू का भोग लगाती है, जिसका खुलासा खुद अभिनेता ने किया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 27, 2026 | 02:11 PM

सुनील शेट्टी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Suniel Shetty On PM Modi: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े फैंस माने जाते हैं। लेकिन आजकल उनके घर में एक नन्हा सदस्य अपनी मासूम हरकतों से सबका ध्यान खींच रहा है। एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक बेहद दिलचस्प और दिल को छू लेने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सिर्फ 15 महीने की नातिन इवारा हर सुबह उठकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लाड-प्यार करती है। इतना ही नहीं, वह रोज़ सुबह नियम से पीएम मोदी की तस्वीर के सामने मिठाई का भोग भी लगाती है।

इस अनोखी घटना ने सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक हर किसी को हैरान कर दिया है। सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में में सुनील शेट्टी ने इस पूरे वाकये को विस्तार से शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी नातिन इवारा को किसी ने ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया है। कुछ समय पहले एयरपोर्ट पर इवारा की एक नैनी ने उसे प्रधानमंत्री मोदी के बारे में सामान्य रूप से बताया था। उस समय नैनी ने सिर्फ ‘मोदी जी’ कहकर बच्ची का परिचय कराया था। बस उसी एक पल के बाद से इस नन्हीं बच्ची के मन में पीएम मोदी के प्रति एक गहरा जुड़ाव पैदा हो गया। अब वह हर सुबह खुद से यह काम करती है।

साईं बाबा की किताब के साथ मिठाई का खास कनेक्शन

अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया कि सुबह उठते ही इवारा सबसे पहले साईं बाबा की एक किताब खोलती है। इस धार्मिक किताब के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी एक तस्वीर लगी हुई है। किताब खोलते ही वह तस्वीर को देखकर बड़े प्यार से ‘मोदी जी, मोदी जी’ पुकारने लगती है।

सम्बंधित ख़बरें

K Bhagyaraj Death: नहीं रहे के भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 100 दिन पूरे कर बनाया नया रिकॉर्ड, फिल्म ने रचा इतिहास

Welcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा

RD Burman Birthday: 5 सुरों में रोने वाला बच्चा, 9 साल में बन गए कंपोजर, जानिए पंचम दा की अनसुनी कहानी

इसके बाद वह घर के मंदिर में स्थापित गणपति जी की मूर्ति के पास जाती है। वहां रखे प्रसाद या मिठाई को उठाकर लाती है और पीएम मोदी की तस्वीर को खिलाने का एक्टिंग करती है।

ये भी पढ़ें: K Bhagyaraj Death: नहीं रहे के भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम

सुनील शेट्टी ने नेता के व्यक्तित्व को बताया जादुई

अभिनेता सुनील शेट्टी ने साफ किया कि न तो उन्होंने और न ही बच्ची की मां अथिया शेट्टी ने कभी उसके सामने इस बारे में बात की थी। घर के किसी भी सदस्य ने बच्ची को यह सब सिखाने का प्रयास नहीं किया। एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा कि अगर 15 महीने की एक मासूम बच्ची किसी शख्सियत को इतना सम्मान दे रही है, तो निश्चित रूप से उस नेता के व्यक्तित्व में कुछ जादुई बात है।

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने मार्च 2025 में अपनी बेटी इवारा को जन्म दिया था। सुनील शेट्टी अपनी इस नातिन के बेहद करीब हैं और अक्सर विभिन्न इन्टरव्यू में उसके प्रति अपना प्रेम व्यक्त करते रहते हैं। सुनील शेट्टी का मानना है कि बच्चों की मासूमियत में एक अलग ही सचाई होती है और इवारा की यह आदत देश के प्रति उनके अपने गहरे लगाव को और मजबूत करती है।

Suniel shetty on pm modi his 15 month granddaughter ivara worships pm narendra modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 02:11 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment News
  • Suniel Shetty

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.