Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

K Bhagyaraj Death: नहीं रहे के भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम

South Director K Bhagyaraj Dies: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर और बेहतरीन डायरेक्टर के भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 27, 2026 | 12:18 PM

दिवंगत के भाग्यराज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

K Bhagyaraj Passed Away: साउथ सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिल्मों में अपनी बेहतरीन कहानियों और एक्टिंग से दर्शकों को हंसाने और रुलाने वाले दिग्गज फिल्म एक्टर-डायरेक्टर के भाग्यराज अब हमारे बीच नहीं रहे। अचानक आए कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। भाग्यराज के निधन की खबर ने न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि देश भर के सिनेमा प्रेमियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 5 दशक लंबे करियर में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया, वह किसी भी सिनेमाई सफर के लिए एक मिसाल है।

भाग्यराज का फिल्मी सफर किसी फिल्मी कहानी से कम रोमांचक नहीं रहा है। भाग्यराज ने साल 1977 में दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर भारतीराजा की फिल्म ’16 वायथिनिले’ में एक बेहद छोटी भूमिका से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि पर्दे पर चंद पलों के लिए दिखने वाला यह जूनियर कलाकार एक दिन तमिल सिनेमा की तकदीर बदल देगा। इसके बाद भाग्यराज ने निर्देशक की अगली फिल्म ‘सिगप्पु रोजक्कल’ में न सिर्फ छोटा सा अभिनय किया, बल्कि उसके संवाद लिखकर अपनी लेखनी का लोहा भी मनवाया।

भाग्यराज की फिल्मों ने तोड़ी भाषा की हर दीवार

साल 1979 में आई फिल्म ‘सुवरिलाधा चिथिरंगल’ से भाग्यराज ने बतौर डायरेक्टर कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी बनाई फिल्में सिर्फ तमिल भाषा तक सीमित नहीं रहीं। भाग्यराज एक ऐसे दूरदर्शी फिल्ममेकर थे, जिन्होंने उस दौर में भाषा की सीमाओं को पार किया जब ऐसा करना बेहद मुश्किल माना जाता था।

सम्बंधित ख़बरें

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 100 दिन पूरे कर बनाया नया रिकॉर्ड, फिल्म ने रचा इतिहास

Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दे रही कड़ी टक्कर

Welcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा

RD Burman Birthday: 5 सुरों में रोने वाला बच्चा, 9 साल में बन गए कंपोजर, जानिए पंचम दा की अनसुनी कहानी

VIDEO | Chennai: Veteran Tamil filmmaker and writer K Bhagyaraj passes away at 73. Visuals from the hospital, from where his body will be taken to his residence. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7 pic.twitter.com/XUocbKLrFr — Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2026


के भाग्यराज की तमाम बेहतरीन फिल्मों के रीमेक हिंदी और तेलुगु भाषाओं में भी बनाए गए। ‘मौन गीतंगल’, ‘अंधा 7 नाटकल’, ‘मुंडनई मुदिचू’ और ‘चिन्ना वीदु’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 100 दिन पूरे कर बनाया नया रिकॉर्ड, फिल्म ने रचा इतिहास

एक्टिंग की दुनिया में वापसी और वो अधूरा रह गया सपना

तमिल सिनेमा के साथ-साथ भाग्यराज का जुड़ाव साहित्य से भी गहरा था। उन्होंने प्रसिद्ध तमिल साप्ताहिक पत्रिका ‘भाग्य’ का संपादन किया और कई शानदार उपन्यास भी लिखे। भाग्यराज ने कई महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं के जरिए पर्दे पर दोबारा वापसी की थी।

हाल ही में वह एक्टर धनुष की चर्चित फिल्म ‘कुबेरा’ में भी एक्टिंग करते नजर आए थे। इसी साल जनवरी में अपने करियर के गोल्डन जुबली समारोह में उन्होंने मंच से एक नई फिल्म और वेब सीरीज डायरेक्ट करने की घोषणा की थी, लेकिन अफसोस कि दर्शकों का यह इंतजार अब हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

K bhagyaraj death south cinema veteran actor director passes away

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 11:51 AM

Topics:  

  • Entertainment
  • Entertainment News
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.