मुंबई: अक्षरा सिंह ने पटना में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ ‘पुष्पा 2 द रूल’ के ट्रेलर लॉन्च में जबरदस्त प्रदर्शन किया। वह अल्लू अर्जुन के साथ ‘सामी सामी’ गाने पर डांस करते हुए नजर आई। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन अक्षरा सिंह के पापा अल्लू अर्जुन के कितने बड़े फैन हैं यह इस तस्वीर से पता चला। जिसमें अक्षरा सिंह के पिता अल्लू अर्जुन के पुष्पा वाले लुक में नजर आ रहे हैं।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 द रूल’ का ट्रेलर लॉन्च पटना में रखा गया था। इस मेगा इवेंट में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वह अल्लू अर्जुन के साथ सामी सामी सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आई हैं। परफॉर्मेंस के बाद अक्षरा सिंह ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं अक्षरा सिंह, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, रील और रियल दोनों में फायर, अल्लू अर्जुन, आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई और आपकी सराहना के लिए शुक्रिया, मैं हमेशा याद रखूंगी।
ये भी पढ़ें- मुह में राम बगल में छुरी ! स्वरा भास्कर के दोहरे चरित्र पर पर गुस्साए यूजर्स
एक अलग पोस्ट में अगली तस्वीर अक्षरा सिंह के पापा की है। जिसमें वह अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह के पापा ने अल्लू अर्जुन का पुष्पा वाला लुक अपना लिया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अल्लू अर्जुन के कितने बड़े फैन हैं। खुद अक्षरा सिंह ने अपने पापा वाली तस्वीर वाली इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है कि एक बेटी होने के नाते मैं अपने पापा की फीलिंग को समझ सकती हूं। वह अल्लू अर्जुन के बहुत बड़े फैन हैं।