-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ajay Devgn Wish Remained Unfulfilled Wanted To Do A Film With Dilip Kumar
Ajay Devgn: अधूरी रह गई अजय देवगन की ख्वाहिश, दिलीप कुमार के साथ करना चाहते थे फिल्म
- Written By: सोनाली झा
अजय देवगन की एक ख्वाहिश हमेशा के लिए अधूरी रह गई। अजय ने दिलीप कुमार के सामने अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह दिलीप जी के साथ फिल्म में काम करना चाहते हैं। दिलीप जी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया था।

अजय देवगन और दिलीप कुमार (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के एक्शन हीरो और बेहतरीन अभिनेता अजय देवगन ने अपने 33 साल के करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। इन सालों में उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है। इस समय अजय देवगन के पास शोहरत, दौलत और पहचान सब कुछ है, लेकिन एक ख्वाहिश ऐसी है, जो आज भी उनके दिल में अधूरी रह गई है।
अजय देवगन हमेशा से चाहते थे कि उन्हें दिलीप कुमार जैसे लिजेंडरी अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिले। हालांकि, यह सपना कभी साकार नहीं हो सका। दिलीप कुमार को ‘ट्रेजेडी किंग’ कहा जाता है। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे महान अभिनेताओं में गिना जाता है। अजय देवगन न केवल उनके बड़े प्रशंसक रहे हैं बल्कि उन्हें अपना आदर्श भी मानते हैं।
अजय देवगन ने एक बार खुद पहल करते हुए दिलीप कुमार से मुलाकात की थी और उनके साथ फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी। दिलीप सबह ने इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया था। इसके बाद अजय देवगन ने फिल्म का ऐलान भी कर दिया और उसका नाम रखा गया ‘असर: द इंपेक्ट’। हालांकि, कुछ कारणों से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकी और यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
इसके बाद अजय को कभी भी दिलीप कुमार के साथ काम करने का अवसर नहीं मिला। वक्त बीतता गया और दिलीप कुमार ने फिल्मों से दूरी बना ली। अजय ने जब 1991 में ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, तब तक दिलीप साहब धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से अलग हो रहे थे। उनकी उम्र भी बढ़ रही थी और फिर 7 जुलाई 2021 को उनका निधन हो गया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दिलीप कुमार के निधन पर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की और श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था कि एक युग का अंत। दिलीप साहब जैसे कलाकार दोबारा नहीं होते। हालांकि अजय देवगन को अपने करियर में अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ कई बार काम करने का सौभाग्य मिला, लेकिन दिलीप कुमार के साथ काम करने का सपना अधूरा ही रह गया। एक ऐसी ख्वाहिश, जो अब केवल यादों में ज़िंदा है।
Ajay devgn wish remained unfulfilled wanted to do a film with dilip kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Jun 21, 2026 | 06:37 PMनीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
Jun 21, 2026 | 06:32 PMलोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
Jun 21, 2026 | 06:31 PMन कंपनी, न कारोबार! पंचर दुकानदार के नाम पर 28 करोड़ का जीएसटी बकाया? परिवार ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
Jun 21, 2026 | 06:22 PMभारत में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दिल्ली से लखनऊ की दूरी
Jun 21, 2026 | 06:11 PMछिंदवाड़ा में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, पैसो और धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 06:11 PMTushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
Jun 21, 2026 | 06:07 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














