- Hindi News »
- Entertainment »
- Ajay Devgn And Riteish Deshmukh Movie Raid 2 Box Office Collection Day Three
Raid 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने शनिवार को थिएटर में उड़ाया गर्दा, छापे इतने करोड़ नोट
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेड 2' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। फिल्म लगातार थिएटर में धमाल मचा रही है। ऐसे में फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो आइए जानते हैं शनिवार को खाते में कितने करोड़ आए।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रेड 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और वाणी कपूर स्टारर की फिल्म रेड 2 थिएटर में धमाल मचा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग के साथ हालिया रिलीज जाट और केसरी 2 को भी पछाड़ दिया है।
दरअसल, साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल रेड 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। यह फिल्म 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन ने एक बार फिर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का किरदार निभाया है। इस बार अमय को एक बड़े वाइट कॉलर क्राइम की जांच के लिए 78वीं रेड की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। फिल्म की कहानी में सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है।
इसके अलावा फिल्म में रितेश देशमुख एक दुष्ट और चालाक कारोबारी “दादा भाई” की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं। इनके अलावा सौरभ शुक्ला, तमन्ना भाटिया, रजत कपूर, अमित सियाल और सुप्रिया पाठक जैसे दमदार कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और इसे भूषण कुमार, अभिषेक पाठक व कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
सम्बंधित ख़बरें
धुरंधर: द रिवेंज पर संकट, सेट पर नियमों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें, बीएमसी ने दिखाई सख्ती
Bigg Boss Marathi 6: कनफेशन रूम में फटकार, फिर धक्के देकर किया एग्जिट, राखी की विदाई पर उठे सवाल
Anupama Spoiler: दिल्ली पहुंची अनुपमा, वसुंधरा के तानों से भड़की राही, माही के सामने खुला गौतम का असली चेहरा
बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रेड 2 ने रिलीज के तीसरे दिन ही अपने बजट की भरपाई कर ली है, जिससे यह 2025 की सबसे तेज मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने सिकंदर और जाट जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे दी है। अगर कलेक्शन की बात करें, तो रेड 2 ने पहले दिन 19.25 करोड़, दूसरे दिन 12 करोड़ और तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह तीन दिनों में रेड 2 का टोटल कलेक्शन 49.25 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और अब यह फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े से बस कुछ ही कदम दूर है।
वहीं, 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जाट को घरेलू स्तर पर बजट वसूलने में 11 दिन लगे, जबकि 200 करोड़ के बजट वाली सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इसकी लाइफटाइम कमाई महज 184 करोड़ रुपये रही। इस मुकाबले में रेड 2 का काफी शानदार प्रदर्शन रहा है।
Ajay devgn and riteish deshmukh movie raid 2 box office collection day three
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Census 2027: जनगणना के लिए पुणे में रोडमैप तैयार, हर कर्मचारी की जवाबदेही हुई तय
Feb 17, 2026 | 01:17 PMबेंगलुरु की मां दो नैनी पर हर महीने 46 हजार खर्च करती हैं, मॉडर्न पैरेंटिंग पर छिड़ी बहस
Feb 17, 2026 | 01:15 PMSalim Khan: सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
Feb 17, 2026 | 01:14 PMबिना चखे पहचानें अंगूर मीठे हैं या खट्टे? खरीदने से पहले जान लें ये छोटा सा फर्क
Feb 17, 2026 | 01:12 PMशिवजयंती पर छत्रपति संभाजीनगर में डीजे पूरी तरह बंद, पुलिस का सख्त आदेश, कहा- शांति और स्वास्थ्य को प्राथमिकता
Feb 17, 2026 | 01:10 PMअधिकतर हवाई जहाज सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? इसके पीछे छिपे हैं ये खास वैज्ञानिक और आर्थिक कारण
Feb 17, 2026 | 01:08 PMतारिक रहमान के शपथ से पहले देश छोड़कर भागने लगे यूनुस के करीबी! भ्रष्टाचार का शक, बांग्लादेश में मचा हड़कंप
Feb 17, 2026 | 01:06 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














