-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aishwarya Rai Name Is Without Bachchan Surname On Global Women Forum Dubai 2024
दुबई के इवेंट में ऐश्वर्या राय के नाम से गायब बच्चन सरनेम, लोग पूछने लगे सवाल
- Written By: अनिल सिंह
ऐश्वर्या राय ने दुबई में आयोजित ग्लोबल विमेंस फोरम में हिस्सा लिया, जहां उनकी खूबसूरती ने सबका मन जीत लिया है। लेकिन आयोजन में उनके नाम से बच्चन सरनेम गायब नजर आया, इस पर अब लोग सवाल पूछ रहे हैं।

मुंबई: ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के मतभेद को लेकर खबरें चल रही हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक को लेकर भी खबरें चल रही हैं। इस मामले में सोशल मीडिया पर लोग तेजी से चर्चा कर रहे हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय दुबई में आयोजित ग्लोबल विमेंस फोरम में हिस्सा लेने पहुंची, तो वहां पर उनके नाम के आगे बच्चन सरनेम दिखाई नहीं दिया। अब इस पर चर्चा शुरू हो गई है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पर्सनल लाइफ इस समय चर्चा में बनी हुई है। अमिताभ बच्चन ने भी कुछ समय पहले ब्लॉग के माध्यम से तथ्यों की बिना जांच किए खबर चलाने वालों को कड़ी फटकार लगाई थी। लेकिन इसके बावजूद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों की बहस अभी खत्म नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर अब भी इसकी चर्चा होती है।
ये भी पढ़ें- पत्रलेखा ने सिंदूर से भरी थी राजकुमार राव की मांग, शादी में पत्नी ने क्यों…
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Explainer: सोने का पिंजरा कैसे बना दुबई का शाही परिवार? आखिर क्यों जेल में डाली जा रही बेटियां और बहुएं
Hormuz Attack: होर्मुज में हमला, भारतीय जहाज पर फायरिंग में गुजरात के नाविक की मौत, 5 घायल
Hormuz Strait Tension: दुबई पोर्ट के पास जहाजों का जमावड़ा! होर्मुज की खाड़ी से क्यों बनाई दूरी?
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद की खबर अंबानी परिवार की शादी के बाद सामने आई थी, इसके बाद इस खबर में निमरत कौर वाला एंगल भी सामने आया लेकिन किसी भी खबर की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार की तरफ से इस मामले पर अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है। ऐसे में यह खबर सच है या अफवाह इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर खबरों का सिलसिला अभी थमा नहीं है।
ऐश्वर्या राय काफी समय से ढेर सारे इवेंट्स में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन वहां उनके साथ अभिषेक बच्चन नजर नहीं आते। पिता के जयंती पर ऐश्वर्या राय बिना अभिषेक बच्चन के ही पहुंची तो भी लोगों ने सवाल किया। आराध्या बच्चन ऐश्वर्या राय के साथ लगभग सभी इवेंट्स में नजर आती है लेकिन दुबई वाले इवेंट में आराध्या भी नजर नहीं आ रही हैं। इस समय जिस विषय पर बहस हो रही है वह यह है कि दुबई के इवेंट में ऐश्वर्या राय का नाम के आगे बच्चन सरनेम नहीं दिखाई दिया। जबकि सोशल मीडिया पर उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके नाम के साथ बच्चन सरनेम दिखाई देता है, लेकिन दुबई के इवेंट में जब उनका नाम लिखा दिखाई दिया तो वहां पर बच्चन सरनेम गायब था।
अब इसी विषय पर लोग चर्चा कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा है कि आखिरकार बी शब्द उनके नाम से गायब ही हो गया। तो वहीं एक अन्य यूजर ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की तारीफ की है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि भले ही बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय की तरफ से इस मामले पर चुप्पी बनी हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस अब भी जारी है।
Aishwarya rai name is without bachchan surname on global women forum dubai 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














