-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aishwarya Rai Is A Devotee Of Gsb Ganpati With Insurance Of Rs 474 Crore
474 करोड़ के बीमे वाले जीएसबी गणपति के भक्त हैं ऐश्वर्या राय, बेटी संग हर साल करती हैं दर्शन
- Written By: सोनाली झा
Aishwarya Rai Bachchan News: मुंबई का जीएसबी गणेश मंडल इस बार भी सुर्खियों में है। यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या संग दर्शन करती हैं।

ऐश्वर्या राय (फोटो- सोशल मीडिया)
Aishwarya Rai on GSB Ganesh Mandal Mumbai: मुंबई का जीएसबी गणेश मंडल हर साल गणेशोत्सव के दौरान सुर्खियों में रहता है। इस बार भी यहां स्थापित बप्पा का बीमा 474.46 करोड़ रुपये का कराया गया है, जो इसे देश के सबसे अमीर गणेश पंडालों में शुमार करता है। सोने-चांदी से सजे इस पंडाल की भव्यता जितनी चर्चा में रहती है, उतना ही यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और सितारों की आस्था भी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या बच्चन के साथ यहां बप्पा के दर्शन करने पहुंचती हैं। भीड़-भाड़ के बीच भी ऐश्वर्या पूरी श्रद्धा से भगवान की पूजा करती नजर आती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें वे बिना किसी दिखावे के आम भक्त की तरह बप्पा से प्रार्थना करती दिखती हैं।
हाजिरी लगाने पहुंचते हैं ये सेलेब्स
ऐश्वर्या राय के अलावा कई अन्य फिल्मी हस्तियां भी जीएसबी गणपति के दर्शन करने पहुंचती हैं। मराठी फिल्म और हिंदी टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता स्वप्निल जोशी भी हर साल जीएसबी गणपति के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गणपति के प्रति उनकी गहरी आस्था जगजाहिर है। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी इस पंडाल में दर्शन कर चुकी हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर होती हैं। मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन भी अपने परिवार के साथ अक्सर इस पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेने आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ananya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
Chai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
ये भी पढ़ें- हॉरर, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हुईं ये नई फिल्में और सीरीज
क्यों खास है जीएसबी गणपति
जीएसबी गणेश मंडल की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां सेलिब्रिटी कल्चर नजर नहीं आता। चाहे कोई आम श्रद्धालु हो या बड़ा स्टार, सब भगवान के सामने बराबरी से खड़े होते हैं। धर्म, कला और समाजसेवा का अद्भुत संगम इस मंडल को देशभर में अलग पहचान दिलाता है। इस मंडल की एक और विशेषता यह है कि यहां गणपति को सजाने के लिए प्राकृतिक फूलों, फलों और पारंपरिक सजावट का इस्तेमाल किया जाता है। पूरी व्यवस्था दान और भक्तों के सहयोग से होती है। मंडल समाजसेवा में भी सक्रिय है हर साल मेडिकल कैंप, शिक्षा सहायता और जरूरतमंदों के लिए सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
Aishwarya rai is a devotee of gsb ganpati with insurance of rs 474 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Satluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Jul 12, 2026 | 07:04 PMAnanya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Jul 12, 2026 | 07:00 PM‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 12, 2026 | 06:54 PMशेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













