अक्षय कुमार ने बताया डिनर का सही समय, बोले- ज्यादातर बीमारियां पेट से शुरू होती हैं

Akshay Kumar told Right Time for Dinner: अक्षय कुमार ने एक इवेंट में बताया कि डिनर का सही समय शाम 6:30 बजे तक है। देर से खाना खाने से पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ता है और यही कई बीमारियों की जड़ है।
अक्षय कुमार ने बताया डिनर का सही समय, बोले- ज्यादातर बीमारियां पेट से शुरू होती हैं
अक्षय कुमार ने बताया डिनर का सही समय
Published on
Updated on

Akshay Kumar fitness News: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपने फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस को हेल्थ टिप्स देते रहते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को एक किताब लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय ने बताया कि हमारे लिए डिनर का सही समय क्या होना चाहिए और क्यों। अक्षय के मुताबिक, पेट का ध्यान रखना ही सबसे बड़ी दवा है। अगर पेट सही रहेगा तो बाकी बीमारियां पास नहीं आएंगी।

अक्षय कुमार ने कहा कि हर किसी को कोशिश करनी चाहिए कि शाम 6:30 बजे तक डिनर कर लें। उनका मानना है कि देर से खाना खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने समझाते हुए कहा कि रात को जब पूरा शरीर आराम करता है तो पेट को भी आराम मिलना चाहिए। लेकिन अगर हम देर से खाना खाते हैं तो पेट को पूरी रात भोजन पचाने में लगाना पड़ता है। ऐसे में सुबह उठते ही नाश्ता करने से पाचन तंत्र पर लगातार दबाव बना रहता है, जिससे हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं।

अक्षय कुमार ने बीमारियों पर की बात

उन्होंने आगे कहा कि ज्यादातर बीमारियां पेट से ही शुरू होती हैं। अगर पेट स्वस्थ रहेगा तो शरीर भी बीमारियों से दूर रहेगा। इसलिए अक्षय खुद इस नियम का पालन करते हैं और 6:30 बजे तक डिनर खत्म कर लेते हैं। खिलाड़ी कुमार ने अपने फिटनेस सीक्रेट्स भी साझा किए। उन्होंने बताया कि वह हर सोमवार को उपवास रखते हैं। इस बारे में बताते हुए अक्षय ने कहा कि रविवार रात का खाना मेरा आखिरी खाना होता है। फिर मैं पूरे सोमवार कुछ नहीं खाता और मंगलवार सुबह ही अगला खाना खाता हूं।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म

अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। अगर हम अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह रहेंगे तो आगे चलकर गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाले हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, जॉनी लीवर और कई बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com